फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ananya Panday: हरे रंग के प्रिंटेड लहंगा-चोली में अनन्या पांडे हुई तैयार, कीमत सुन हो जाएंगे हैरान

Tue, 04 Oct 2022 04:10 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ananya panday - फोटो : instagram
अनन्या पांडे इन दिनों अपने स्टाइल सेंस से हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच ले रही हैं। फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए पहुंची अनन्या का लुक कुछ ऐसा था कि बस हर किसी की निगाहें उन पर ही जाकर टिक गईं। दरअसल, माधुरी दीक्षित की फिल्म की स्क्रीनिंग हो रही थी। जिसमे कई सारे फिल्मी सितारे पहुंचे। इस लिस्ट में करण जौहर, नोरा फतेही, मनीष पॉल, सुहाना खान, आर्यन खान शामिल हैं। ऐसे में मिस पांडे के आउटफिट ने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। 
विज्ञापन

2 of 5
ananya panday - फोटो : instagram
स्क्रीनिंग के लिए पहुंची अनन्या ने त्योहारों वाली फीलिंग लाने के लिए लहंगा चोली को चुना। हालांकि उनका ये लहंगा आने वाली वेडिंग सीजन के लिए बिल्कुल परफेक्ट दिख रहा है। अनन्या के इस खूबसूरत लहंगे में तस्वीर को स्टाइलिस्ट ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। जिसके साथ कैप्शन दिया है 'एंड द फेस्टिविटीस बिगिंस।' अनन्या ने डिजाइनर अर्पिता मेहता के कलेक्शन से इस खूबसूरत लहंगे को चुना है। जिस पर प्रिंट का वर्क है।
विज्ञापन

3 of 5
ananya panday - फोटो : instagram
हरे रंग के प्रिंटेड डिजाइन के इस स्कर्ट सेट की कीमत भी कुछ कम नही है। अर्पिता मेहता के ऑफिशियल वेबसाइट पर इ लहंगे की कीमत है 91 हजार रुपये। वहीं इस लहंगे का फैब्रिक ऑर्गेंजा और सिल्क से तैयार किया गया है। बात करें डिजाइन की तो इस लहंगे के ब्लाउज पर हाथ से एंब्रायडरी की गई है। जिसके साथ गोल्डन इंट्रीकेटेड कारीगरी की गई है। वहीं ब्लाउज पर यू नेकलाइन बनी है। जिसके साथ मैचिंग की हरे रंग की स्कर्ट को पेयर किया गया है। जिस पर प्लीट्स बनी है। 

4 of 5
ananya panday - फोटो : instagram
अनन्या ने इस हरे रंग के प्रिंटेड लहंगा सेट को मैचिंग के प्रिंटेड दुपट्टे के साथ मैच किया है। जिसे वो हाथों पर लपेटी दिख रही हैं। वहीं कानों में गोल्ड झुमकी, स्टेटमेंट रिंग और ब्रेसलेट लुक को कंप्लीट कर रहे हैं। जबक साइड पार्टेड वेवी कर्ली बाल, पिंक लिप्स, स्लीक आईलाइनर और ब्लश्ड चिक्स पूरे लुक को खूबसूरत बनाने के लिए काफी दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ananya panday - फोटो : instagram
बता दें कि अनन्या पांडे इन दिनों अपने लुक्स के साथ काफी एक्सपेरिमेंट करते दिख रही हैं। फोटोशूट्स में भी उनका बदला हुआ लुक सामने आ रहा है। वर्कफ्रंट की बात करें तो अनन्या पांडे फिल्म लाइगर में नजर आई थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें