रणबीर-आलिया की मेहंदी
- फोटो : instagram/kareenakapoorkhan
करीना कपूर का लुक
जब से आलिया और रणबीर की शादी के फंक्शन शुरू हुए हैं, तभी से अपने लुक को लेकर सबसे ज्यादा लाइमलाइट में करीना कपूर खान रहीं। करीना ने भाई रणबीर की मेहंदी फंक्शन के लिए मनीष मल्होत्रा के खाब कलेक्शन का शानदार लहंगा चुना था। थ्री टोन सीक्वेन लहंगे में करीना कपूर ट्रेडिशनल लुक में भी ग्लैमरस दिख रही थीं। ये कश्मीरी लहंगा सेट करीना को राॅयल लुक दे रहा था। सिल्वर शिमरी लहंगे पर करीना ने मैचिंग स्ट्रैपी चोली और शीयर दुपट्टा कैरी किया। इसके साथ ही अपने लुक को पूरा करने के लिए करीना ने फ्रंट साइड चोटी बनाते हुए मिडिल पार्टेड ओपन हेयर स्टाइल बनाई थी। डायमंड चोकर, स्टड इयरिंग्स और शिमरी क्लच में करीना मेहंदी फंक्शन में सबसे खूबसूरत नजर आ रही थीं।