फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Outfit For Iftar Party: इफ्तार पार्टी के लिए गौहर खान की तरह हों तैयार, लुक दिखेगा सबसे प्यारा

Tue, 11 Mar 2025 01:23 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आपको इफ्तार पार्टी में जाना है तो गौहर खान से टिप्स लेकर तैयार हों। यहां हम आपको गौहर के कुछ लुक्स दिखाने जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 7
इफ्तार पार्टी के लिए गौहर खान की तरह हों तैयार - फोटो : instagram
रमजान का पाक महीना चल रहा है, जिसमें लोग साफ मन के साथ रोजा रखते हैं। सहरी के बाद रोजा शुरू होता है, और शाम के वक्त इफ्तार करके रोजा खोला जाता है। इफ्तार का समय पूरे दिन संयम और इबादत के बाद आता है, इसलिए इसे बहुत खास माना जाता है। ऐसे में कई लोग अपने घरों में इफ्तार पार्टी का आयोजन करते हैं।

अगर आप इफ्तार पार्टी के लिए स्टाइलिश और एलीगेंट लुक चाहती हैं, तो बॉलीवुड एक्ट्रेस गौहर खान के ट्रेडिशनल और ग्रेसफुल फैशन से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। गौहर खान के आउटफिट्स हमेशा क्लासी और ट्रेंडी होते हैं, जो आपको सॉफ्ट, एलिगेंट और रॉयल लुक दे सकते हैं। यहां हम आपको उन्हीं की तरह आउटफिट स्टाइल करने के लिए भी टिप्स देने जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 7
पेस्टल के आउटफिट चुनें - फोटो : instagram
पेस्टल के आउटफिट चुनें

इफ्तारी के समय यदि आप कुछ लाइट सा कैरी करना चाहती हैं तो पेस्टल रंग के आउटफिट का चयन करें। गौहर खान अक्सर पेस्टल शेड्स के आउटफिट्स पहनती हैं। ऐसे में उनके कलेक्शन से टिप्स लेकर अपने लिए शिफॉन या जॉर्जेट के फ्लोई अनारकली, शरारा सूट या चिकनकारी कुर्ता तैयार कराएं।
विज्ञापन

3 of 7
दुपट्टा न भूलें - फोटो : instagram
दुपट्टा न भूलें

एथनिक लुक के साथ दुपट्टा कैरी करना न भूलें। गौहर की तरह ही एंब्रॉइडरी, नेट या ऑर्गेंजा के हल्के दुपट्टे के साथ अपने लुक को अथनिक टच दें। चाहें तो   गोल्डन गोटा-पट्टी वर्क वाला दुपट्टा कैरी करके अपने लुक में ग्रेस जोड़ सकती हैं।  

4 of 7
मिनिमल ज्वेलरी से बढ़ाएं खूबसूरती - फोटो : instagram
मिनिमल ज्वेलरी से बढ़ाएं खूबसूरती

गौहर खान के लुक में ज्वेलरी हमेशा मिनिमल होती है, जिससे उनका आउटफिट ज्यादा उभरकर आता है। ऐसे में आप भी छोटे झुमके, पर्ल या कुंदन की स्टेटमेंट रिंग और ब्रेसलेट कैरी कर सकती हैं। ज्वेलरी को आउटफिट से मैच करके ही पहनें।
विज्ञापन

5 of 7
सटल मेकअप रखें - फोटो : instagram
सटल मेकअप रखें

आपका मेकअप इफ्तारी पार्टी के लिए हैवी नहीं होना चाहिए। गौहर खान का मेकअप लुक हमेशा सॉफ्ट ही रहता है। ऐसे में उन्हीं की तरह हल्का फाउंडेशन, रोज़ी ब्लश, न्यूड या पीच लिपस्टिक और आईलाइनर से अपने लुक को ग्रेसफुल बनाें। हल्का हाईलाइटर आपके चेहरे को ग्लोइंग बना देगा।  
विज्ञापन

6 of 7
हेयरस्टाइल भी हो परफेक्ट - फोटो : instagram
हेयरस्टाइल भी हो परफेक्ट

अपने लुक के साथ लो बन, वेवी हेयर या स्लीक स्ट्रेट ओपन हेयर रखें। इस तरह की हेयर स्टाइल गौहर खान को भी काफी पसंद है। अगर आप ट्रेडिशनल लुक चाहती हैं, तो गजरा या हेयर एक्सेसरीज ऐड करें।  
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
स्टाइलिश फुटवियर और क्लच बैग कैरी करें - फोटो : instagram
स्टाइलिश फुटवियर और क्लच बैग कैरी करें

गौहर खान अपने लुक को जरी वर्क जूती, ब्लॉक हील्स या कोल्हापुरी चप्पल के साथ पेयर करती हैं। उन्हीं की तरह आप भी कुछ ऐसी ही फुटवियर पहनें और गोल्डन या सिल्वर क्लच बैग हाथ में पकड़ें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें