फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramadan 2023 : ईद के लिए बेस्ट हैं हिना खान के सलवार सूट, डालें एक नजर

Tue, 21 Mar 2023 03:44 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज हम आपको एक्ट्रेस हिना खान के कुछ ऐसे सलवार सूट के डिजाइन दिखाने जा रहे हैं, जो ईद के लिए परफेक्ट हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
ईद के लिए बेस्ट हैं हिना खान के सलवार सूट - फोटो : instagram
Ramadan 2023 : रमजान के महीने के बाद ईद का त्योहार मुसलमान लोग बहुत धूमधाम से मनाते हैं। इसकी तैयारी भी कई दिन पहले से ही शुरू हो जाती है। पूरे महीने रोजा रखने के बाद लोग ईद के दिन अपनों से मिलकर एक-दूसरों को बधाई देते हैं। ईद के दिन लोग अपने-अपने घरों में तरह-तरह के पकवान बनाते हैं। वहीं दूसरी तरफ इस दिन लोग नए कपड़े पहनते हैं।

अगर आप भी इस तरीके की दुविधा में हैं कि आखिर ईद के दिन आप किस तरह के कपड़े पहनें तो आपकी इस परेशानी का हल हमारे पास है। दरअसल, आज हम आपको एक्ट्रेस हिना खान के कुछ ऐसे सलवार सूट के डिजाइन दिखाने जा रहे हैं, जो ईद के लिए परफेक्ट हैं। हिना की तरह आप भी स्टाइलिश तरह से तैयार हो सकती हैं। उनके जैसे आउटफिट आप आसानी से मार्केट से खरीद सकती हैं। तो आइए देर ना करते हुए आपको ईद के लिए परफेक्ट आउटफिट दिखाते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
हिना खान का अनारकली लुक - फोटो : instagram
हिना खान का अनारकली लुक

हरे रंग के अनारकली सूट में हिना बेहद प्यारी लग रहीं हैं। उनके नीले दुपट्टे पर गोटा पट्टी लगी हुई है, जिसकी वजह से सूट का लुक बेहद प्यारा लग रहा है। इसके साथ ही हिना ने लुक को कंप्लीट करने के लिए कानों में हैवी ईयररिंग्स पहने हैं, जो बेहद खूबसूरत दिख रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
हल्के नीले सूट में हिना - फोटो : instagram
हल्के नीले सूट में हिना

लाइट रंग के इस सूट में हिना खान का लुक बेहद प्यारा लग रहा है। इस लुक को आप आसानी से कैरी कर सकती हैं। फुल स्लीव के इस सूट के साथ आप गले में चोकर पहन सकती हैं। 

4 of 7
ग्रे रंग का शरारा - फोटो : instagram
ग्रे रंग का शरारा 

इस तरह का शरारा ईद के लिए सबसे परफेक्ट रहता है। बालों में मेसी बन बनाकर आप अपने इस लुक को कंप्लीट कर सकती हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
अगर पसंद है कलरफुल सूट तो ट्राई करें ये लुक - फोटो : instagram
अगर पसंद है कलरफुल सूट तो ट्राई करें ये लुक

अगर आपको चटकीले रंग पसंद हैं तो इस तरह का शरारा आपके लिए काफी अच्छा ऑप्शन है। लुक को कंप्लीट करने के लिए आप कानों में हैवी झुमके पहन सकती हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
हल्के पीले रंग का शरारा - फोटो : instagram
हल्के पीले रंग का शरारा

वी नेक वाले कुर्ते के साथ पीले रंग का शरारा आप ईद पर पहन सकती हैं। इस लुक को कंप्लीट करने के लिए आप गले में चोकर कैरी करते हुए बालों में स्लीक बन बना सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
डार्क पिंक रंग का अनारकली - फोटो : instagram
डार्क पिंक रंग का अनारकली 

डार्क पिंक रंग के अनारकली सूट में आप बेहतर लग सकती हैं। बालों में बन बनाते हुए आप अपने कानों में ईयररिंग्स पहनना ना भूलें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें