अजय देवगन के साथ फिल्म 'दे दे प्यार दे' में काम करने वाली रकुल प्रीत सिंह ने अपने हिंदी फिल्मी करियर की शुरूआत फिल्म यारियां से की थी। जिसमें वो सीधी-सादी लड़की का रोल निभाते नजर आई थीं। फिल्मों की तरह ही रकुल का स्टाइल भी बिल्कुल हटके है। वो हमेशा ही अपने फैशन च्वॉइस से सबकी तारीफें बटोरने में कामयाब रहती हैं। अवॉर्ड फंक्शन में ग्लैमरस लुक हो या कैजुअल आउटिंग के लिए कंफर्टेबल लुक, हर ड्रेस में रकुल कमाल की खूबसूरत दिखती हैं। अपने फैंस से कनेक्ट रहने के लिए वो हमेशा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। तो चलिए देखें रकुल प्रीत सिंह के अबतक के कुछ बेस्ट लुक।