आमिर खान की बेटी इरा खान आजकल लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। लॉकडाउन के बाद से लगातार पापा आमिर खान और किरण राव के घर में रह रहीं इरा अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिताते नजर आ रही थीं। लेकिन फिलहाल अब वो अपने नए घर में शिफ्ट हो गई हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर दी। साथ ही इस घर की शानदार तस्वीरें भी पोस्ट की हैं।