फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली फिल्म के बाद से कुछ यूं बदल गया अजय देवगन की इस हीरोइन का लुक, तस्वीरें देख हो जाएंगे फैन

Mon, 06 Jul 2020 04:22 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Rakul Preet Singh - फोटो : amar ujala, mumbai
अजय देवगन के साथ फिल्म 'दे दे प्यार दे' में काम करने वाली रकुल प्रीत सिंह ने अपने हिंदी फिल्मी करियर की शुरूआत फिल्म यारियां से की थी। जिसमें वो सीधी-सादी लड़की का रोल निभाते नजर आई थीं। फिल्मों की तरह ही रकुल का स्टाइल भी बिल्कुल हटके है। वो हमेशा ही अपने फैशन च्वॉइस से सबकी तारीफें बटोरने में कामयाब रहती हैं। अवॉर्ड फंक्शन में ग्लैमरस लुक हो या कैजुअल आउटिंग के लिए कंफर्टेबल लुक, हर ड्रेस में रकुल कमाल की खूबसूरत दिखती हैं। अपने फैंस से कनेक्ट रहने के लिए वो हमेशा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। तो चलिए देखें रकुल प्रीत सिंह के अबतक के कुछ बेस्ट लुक।

 
विज्ञापन

2 of 7
rakul preet singh - फोटो : instagram
करियर के शुरूआती दिनों की इस तस्वीर में रकुल बेहद क्यूट नजर आ रही हैं। नीले गुलाबी कुर्ता और नीले दुपट्टे के साथ गले में नेकपीस पहने रकुल रेडी हैं।




 
विज्ञापन

3 of 7
rakul preet singh - फोटो : instagram
रकुल अक्सर ही अपने फोटोशूट और अवॉर्ड फंक्शन की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। व्हाइट शिमरी स्कर्ट और ब्रालेट ब्लाउज संग बांधनी प्रिंट का लाल रंग का दुपट्टा कंधे पर डाले और मेसी हेयर संग चोकर नेकपीस में तैयार रकुल का ये लुक बेहद खूबसूरत है। 

 

4 of 7
rakul preet singh - फोटो : instagram
वहीं इस तस्वीर में ब्लैक कलर की डीप नेकलाइन ड्रेस के साथ कलरफुल स्नीकर में तैयार रकुल बिल्कुल कूल लुक में नजर आ रही हैं।

 
विज्ञापन

5 of 7
rakul preet singh - फोटो : instagram
रकुल अपने रेड कार्पेट लुक के लिए कई बार तारीफें बटोर चुकी हैं। न्यूड शेड के इस ऑफ शोल्डर शिमरी गाउन में रकुल ने फिल्मफेयर नॉमिनेशन नाइट में जलवे बिखेरे थे। 

 
विज्ञापन

6 of 7
rakul preet singh - फोटो : instagram
वहीं इस ग्रे शेड के शिमरी गाउन में रकुल प्रीत ने फिल्मफेयर अवॉर्ड नाइट अटेंड की थी। वन शोल्डर थाई हाई स्लिट इस गाउन को पहने जब वो रेड कार्पेट पर पहुंची थीं तो लोगों ने इस ड्रेस की और उनके स्टाइल की तुलना आलिया भट्ट के रेड कार्पेट लुक से की थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
rakul preet singh - फोटो : instagram
लेकिन रकुल हर बार अपनी हटके फैशन च्वॉइस से क्रिटिक्स को करारा जवाब देती हैं। फेमिना ब्यूटी अवॉर्ड के लिए रकुल ने व्हाइट सैटिन थाई हाई स्लिट गाउन पहना था। जिसे मेसी पोनी टेल और बेरी लिप्स लुक के साथ पूरा किया था। रकुल इस लुक में भी कमाल की खूबसूरत नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें