Raksha Bandhan Special Foot Mehndi Design: राखी का दिन महिलाओं और लड़कियों के लिए बेहद खास होता है। इस दिन वो अपने भाईयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। ये दिन बहनों के प्यार और मजबूत रिश्ते को समर्पित होता है, इसलिए इस दिन के लिए महिलाएं पहले से खूब तैयारी करती हैं। ये दिन महिलाओं के सजने-संवरने का दिन भी होता है।
अब बात जब सजने की हो रही है तो मेहंदी लगाना तो बनता है। इसी के चलते हम आपको पैरों के लिए खूबसूरत मेहंदी की डिजाइन दिखाने जा रहे हैं। दरअसल, पैरों की मेहंदी की डिजाइन जल्दी आपको कहीं मिलेगी नहीं। इसलिए आप इस लेख से डिजाइन को सेव करके रख लें। मेहंदी की ये डिजाइन आपके पैरों की खूबसूरती को कई गुना बढ़ाने का काम करेंगी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
पहली डिजाइन
- फोटो : instagram
पहली डिजाइन
पहली डिजाइन पर नजर डालें, तो ऐसी डिजाइन आपके पैरों को खूबसूरत बढ़ाने का काम करेगी। इसके लिए आपको सिर्फ पैरों की उंगलियों में मेहंदी लगाएं। इसके साथ-साथ पैरों के बीचों-बीच गोला बनाकर उसमें डिजाइन बनाएं। इसके बीच में आपको फूल-पत्ती बनानी है। ये डिजाइन देखने में कमाल की लगेगी।
विज्ञापन
3 of 7
दूसरी डिजाइन
- फोटो : instagram
दूसरी डिजाइन
ऊपर जैसी डिजाइन अगर आपको हल्की लग रही है तो आप उस डिजाइन को थोड़ा और घना बना सकते हैं। इसके लिए पायल वाली जगह पर भी बारीक बेल बनाएं। ऐसी डिजाइन आपकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देगी। ऐसी डिजाइन आप खुद भी आसानी से अपने पैरों में लगा सकती हैं।
4 of 7
तीसरी डिजाइन
- फोटो : instagram
तीसरी डिजाइन
बीच में गोले वाली डिजाइन आप नहीं बनाना चाहती हैं तो ये एक बेहतर विकल्प हो सकता है। इसके लिए आपको पायल वाली जगह पर खूबसूरत सी बेल बनानी है। इसके अलावा आपको पैरों के किनारे-किनारे पैरों में बेल लगानी है। किनारे वाली बेल को लगाते समय ध्यान रखें कि इसे एकदम पतला न रखें।
विज्ञापन
5 of 7
चौथी डिजाइन
- फोटो : instagram
चौथी डिजाइन
इस तरह की पारंपरिक डिजाइन भी आप अपने पैरों में लगा सकती हैं। इस तरह की डिजाइन लगाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस डिजाइन को भी बड़ी ही आसानी से पैरों पर अप्लाई किया जा सकता है। इस डिजाइन के साथ पैरों के नाखूनों में नेल पॉलिश अवश्य लगाएं।
विज्ञापन
6 of 7
पांचवीं डिजाइन
- फोटो : instagram
पांचवीं डिजाइन
कुछ अलग सा ट्राई करना है तो आप आलता के साथ मेहंदी की डिजाइन अपने पैरों में लगा सकती हैं। इसके लिए पहले तो आपको आलता पैरों पर लगाना है। इसके बाद आलता के किनारे-किनारे मेहंदी की डिजाइन अप्लाई करें। ये डिजाइन भी देखने में बेहद खूबसूरत लगेगी। ऐसी डिजाइन ज्यादातर सुहागिन महिलाओं के पैरों में जचती है।
एकदम हल्की सी डिजाइन की यदि आप तलाश कर रहे हैं तो इससे बेहतर कुछ और विकल्प आपको नहीं मिल सकता। इसके लिए आपको उंगलियों में मेहंदी लगाकर उसमें एक चेन टाइप की बनानी है। ये डिजाइन भी देखने में बेहद खूबसूरत लगेगी।