फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha Bandhan 2025: राखी के दिन पहन रही हैं साड़ी-सूट तो बालों को भी खास तरह से करें स्टाइल

Wed, 06 Aug 2025 09:53 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Trendy Hairstyle With Saree And Suit:  अगर आप भी राखी के त्योहार पर साड़ी या सूट कैरी कर रही हैं, तो उसके साथ हेयर स्टाइल भी खास बनाएं। यहां आपको उसके कुछ विकल्प दिए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
राखी के दिन पहन रही हैं साड़ी-सूट तो बालों को भी खास तरह से करें स्टाइल - फोटो : Adobe stock
Trendy Hairstyle With Saree And Suit: राखी के दिन क्या पहनना है और अपने आउटफिट को कैसे स्टाइल करना है, इस बारे में तो लड़कियां काफी पहले से ही सोच लेती हैं, लेकिन अपने आउटफिट के साथ हेयर स्टाइल कैसी बनानी है, अक्सर उन्हें ये समझ नहीं आता।

इसी के चलते हम आपको यहां हेयर स्टाइल के कुछ ऐसे विकल्प देने जा रहे हैं, जिसे ट्राई करने के लिए आपको पार्लर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस तरह की हेयर स्टाइल साड़ी या सूट किसी के साथ भी खूब जचेगी। तो बस बिना सोचे इस राखी खास हेयर स्टाइल के साथ अपना जलवा बिखेरने को तैयार हो जाइए। 
विज्ञापन

2 of 7
स्लीक बन - फोटो : instagram
स्लीक बन

गर्मी का मौसम है, ऐसे में स्लीक बन आपको कंफर्टेबल रहने में मदद करेगा। इसके लिए आपको सबसे पहले अपने बालों को स्लीक स्टाइल में कंघी करना है। इसके बाद इससे जूड़ा बनाना है। आप इस तरह के स्लीक बन से अपना पूरा लुक बदल सकती हैं। बस ध्यान रखें कि ये तभी बनाएं, जब आपके चेहरे पर ये अच्छा लगता हो, क्योंकि स्लीक बन हर किसी पर अच्छा नहीं लगता है। 
विज्ञापन

3 of 7
हाफ टाई - फोटो : instagram
हाफ टाई

अपने बालों को आप सारा अली खान की तरह भी स्टाइल कर सकती हैं। इसके लिए अपने आगे की साइड के बालों को पीछे की तरफ अटैच करें। इस दौरान बालों में कोई अच्छा का क्लेचर या फिर क्लिप लगाएं। बाजार में आजकल काफी सुंदर-सुंदर सी क्लिप्स आती हैं, जिसको लगाने से आपका स्टाइल बदल जाएगा। 

4 of 7
मेसी बन - फोटो : instagram
मेसी बन

मेसी बन की वजह से लुक काफी क्यूट दिखता है। इसलिए आप इस तरह का मेसी बन साड़ी या सूट के साथ भी बना सकती हैं। ऐसे मेसी बन के साथ आप माथा पट्टी भी अटैच कर सकती हैं। इसके अलावा चाहें तो मांगटीका लगाएं। इस तरह का मेसी बन आप जब साड़ी के साथ बनाएंगी तो आपका लुक और भी खूबसूरत हो जाएगा। 
विज्ञापन

5 of 7
फूलों के साथ चोटी - फोटो : instagram
फूलों के साथ चोटी

यदि आपके बाल लंबे हैं लेकिन गूंथ पर गोटी बनाना आपको नहीं आता तो आप इस तरह से चोटी पर रबड़ बैंड बांधकर पोनीटेल बनाएं। इस पोनीटेल में रबड़ के साथ गुलाब का फूल लगाएं। ऐसा गुलाब का फूल आपकी खूबसूरती को कई गना बढ़ा देगा। ध्यान रखें कि इस चोटी के साथ आपको रबड़ को ढीला बांधना है। 
विज्ञापन

6 of 7
गजरे वाली चोटी - फोटो : instagram
गजरे वाली चोटी

आजकल ये वाली हेयर स्टाइल भी देखने में खूबसूरत लगती है। इसके लिए बालों में पहले तो गूंथकर ढीली-ढीली चोटी बनाएं। इस चोटी को बांधने के बाद फूलों वाला गजरा बालों पर लगाएं। ऐसा गजरा आपकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
फ्लोरल ब्रेड - फोटो : instagram
फ्लोरल ब्रेड

इस तरह की फ्लोरल ब्रेड आपकी खूबसूरती को बढ़ाने का काम करेगा। इसके लिए पहले तो बालों को क्रिंप करें फिर उसमें ढीली-ढीली फ्लोरल चोटी बांधें। चोटी को एकदम नीचे तक बांधनी है। अब इसमें फूल अटैच करें। आप चाहें तो व्हाइट रंग के बीट्स वाले फूल भी चोटी पर अटैच करें, ताकि आपका लुक और प्यारा लगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें