फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha Bandhan Outfit Idea: इन अभिनेत्रियों के लुक्स से टिप्स लेकर राखी के दिन हों तैयार, तभी दिखेंगी खूबसूरत

Fri, 09 Aug 2024 03:18 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप रक्षाबंधन के दिन अपना स्टाइलिश और खूबसूरत अंदाज दिखाना चाहती हैं तो इन अभिनेत्रियों के लुक से टिप्स लें। 
विज्ञापन
1 of 7
इन अभिनेत्रियों से लुक्स से टिप्स लेकर राखी के दिन हों तैयार - फोटो : instagram
Raksha Bandhan Outfit Idea: रक्षाबंधन का त्योहार हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस साल ये तिथि 19 अगस्त को पड़ रही है। ऐसे में लड़कियों ने तो इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है। इस दिन हर बहन खूब अच्छे से सज-संवर के अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है।

वैसे तो लड़कियां अपने हिसाब से ही राखी के लिए पहले से ही अपना आउटफिट और ज्वेलरी तैयार कर लेती हैं, लेकिन बहुत सी लड़कियों को ये समझ नहीं आता कि वो कैसे कपड़े इस दिन पहन सकती हैं। ऐसे में हम आपकी मदद करेंगे।

ज्यादातर लड़कियां त्योहारों के मौके पर ऐसे कपड़े पहनना पसंद करती हैं, जिसे पहनकर उनका लुक भी खूबसूरत दिखे और वो कंफर्टेबल भी रहें। अगर आप रक्षाबंधन के दिन अपना स्टाइलिश और खूबसूरत अंदाज दिखाना चाहती हैं तो इन अभिनेत्रियों के लुक से टिप्स लें। यहां हम आपको कुछ अभिनेत्रियों के लुक्स दिखाने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
इन अभिनेत्रियों से लुक्स से टिप्स लेकर राखी के दिन हों तैयार - फोटो : instagram
रवीना टंडन

साड़ी पहनना चाहती हैं तो रवीना टंडन के इस लुक से टिप्स लें। ऐसी रफल साड़ी आपके लुक में चार चांद लगाने का काम करेगी। अगर आपके पास भी प्लेन साड़ी है तो उसे हैवी ज्वेलरी के साथ कैरी करें। ये आपको खूबसूरत दिखने में मदद करेगी। 
विज्ञापन

3 of 7
इन अभिनेत्रियों से लुक्स से टिप्स लेकर राखी के दिन हों तैयार - फोटो : instagram
करिश्मा कपूर

अगर ऐसे कपड़े पहनना चाहती हैं जो खूबसूरत लुक देने के साथ आरामदायक भी हों तो करिश्मा कपूर के अंगरखा लुक से टिप्स लें। इस तरह का अंगरखा सूट आपके लुक को खूबसूरत बनाने में मदद करेगा। 

4 of 7
इन अभिनेत्रियों से लुक्स से टिप्स लेकर राखी के दिन हों तैयार - फोटो : instagram
हिना खान

हिना खान का ये लुक राखी के दिन आपके लुक में चार चांद लगाएगा। इसके लिए आपको बस शॉर्ट लेंथ वाला अनारकली कुर्ता चूड़ीदार पायजामी के साथ पहनना है। इसके साथ दुपट्टा जरूर कैरी करें। ये लुक देखने में काफी प्यारा लगेगा। 
विज्ञापन

5 of 7
इन अभिनेत्रियों से लुक्स से टिप्स लेकर राखी के दिन हों तैयार - फोटो : instagram
अदिती राव हैदरी 

अगर अनारकली गाउन पहनने का मन है तो अदिती का ये लुक आपके लिए परफेक्ट है। इस लुक को कैरी करने के लिए आपको बस फ्लोर लेंथ अनारकली गाउन दुपट्टे के साथ कैरी करना है। ऐसा लुक काफी रॉयल लगता है। ऐसे में आप बिना सोचे इसे कैरी कर सकती हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
इन अभिनेत्रियों से लुक्स से टिप्स लेकर राखी के दिन हों तैयार - फोटो : instagram
सबा कमर

पाकिस्तानी अभिनेत्री सबा कमर से इस लुक से टिप्स लेकर आप राखी के दिन शरारा पहन सकती हैं। शरारा त्योहारों पर काफी खूबसूरत लुक देने का काम करता है। ऐसे में आप ऐसा गुलाबी रंग का शरारा सूट भी राखी के दिन पहन सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
इन अभिनेत्रियों से लुक्स से टिप्स लेकर राखी के दिन हों तैयार - फोटो : instagram
रश्मिका मंदाना

अगर इंडो वेस्टर्न लुक कैरी करना चाहती हैं तो रश्मिका मंदाना के इस लुक से टिप्स लें। ग्लैमरस दिखने में ये इंडो वेस्टर्न लुक आपकी मदद करेगा। इसके साथ हेयर स्टाइल साधारण न रखें। अलग तरह की हेयर स्टाइल आपके इस लुक को खूबसूरत बनाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें