फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha Bandhan Skin Care: रक्षाबंधन पर सिर्फ 5 मिनट में पाएं दमकता चेहरा, ये ट्रिक बहनों के लिए खास

Fri, 08 Aug 2025 11:42 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Raksha Bandhan Skin Care: अगर आपके पास पार्लर जाने का वक्त नहीं है या बहुत अधिक खर्च करना नहीं चाहती हैं तो सिर्फ पांच मिनट में घर पर ही आसान स्किन केयर रूटीन अपनाकर तुरंत ग्लो पा सकती हैं। रक्षाबंधन के लिए 5 मिनट का इंस्टेंट स्किन केयर प्लान जान लें ताकि पर्व पर आपका चेहरा पूरे दिन ताजा और चमकदार बना रहे।
विज्ञापन
1 of 5
रक्षाबंधन का स्किन केयर - फोटो : Adobe stock
Raksha Bandhan Skin Care: त्योहार पर हर महिला खूबसूरत दिखना चाहती हैं। इसके लिए नए और ट्रेंडी परिधानों के अलावा त्वचा पर निखार के लिए बाजार से लेकर पार्लर तक चक्कर त्योहार से पहले लगाने पड़ते हैं। इस बार 9 अगस्त 2025 को रक्षाबंधन है।रक्षाबंधन के दिन हर बहन चाहती है कि उसका चेहरा दमकता हुआ और खूबसूरत दिखे। लेकिन कई बार तैयारियों में समय कम मिल पाता है।  ऐसे में अगर आपके पास पार्लर जाने का वक्त नहीं है या बहुत अधिक खर्च करना नहीं चाहती हैं तो सिर्फ पांच मिनट में घर पर ही आसान स्किन केयर रूटीन अपनाकर तुरंत ग्लो पा सकती हैं। रक्षाबंधन के लिए 5 मिनट का इंस्टेंट स्किन केयर प्लान जान लें ताकि पर्व पर आपका चेहरा पूरे दिन ताजा और चमकदार बना रहे।
विज्ञापन

2 of 5
Skin Care Tips - फोटो : Adobe stock

5 मिनट का स्किन केयर रूटीन


क्लींजिंग

इसमें सिर्फ एक मिनट का वक्त लगेगा। स्किन केयर में सबसे पहला स्टेप क्लींजिंग का होता है। इसके लिए चेहरे को हल्के फेस वॉश या कच्चे दूध से साफ करें। ये त्वचा की गंदगी और ऑयल को तुरंत हटा देगा।
विज्ञापन

3 of 5
scrub - फोटो : Adobe stock

एक्सफोलिएशन 

इस स्टेप में डेड स्किन को बाहर निकाला जाता है।  इसके लिए सबसे उपयुक्त तरीका स्क्रबिंग का है। बाजार का माइल्ड स्क्रब इस्तेमाल कर सकते हैं या घर पर ही स्क्रब बना सकते हैं। स्क्रब बनाने के लिए चीना और शहद का उपयोग करें। इससे डेड स्किन हटेगी और चेहरा स्मूथ होगा।

 

4 of 5
फेस पैक - फोटो : Adobe stock

इंस्टेंट फेस पैक

बेसन, गुलाब जल और हल्दी को मिलाकर लेप बना लें। इस घरेलू फेस पैक को चेहरे पर लगाएं। सिर्फ दो मिनट में त्वचा टाइट और फ्रेश लगेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
skin care - फोटो : Adobe stock

हाइड्रेशन

फेस पैक को साफ करके चेहरे पर हल्का मॉइस्चराइजर या एलोवेरा जेल लगाएं ताकि त्वचा सॉफ्ट रहे। इसे स्किन हाइड्रेट होती है और निखार बढ़ता है।

इन कुछ स्टेप्स से चेहरा बिना मेकअप ही दमकने लगता है। हालांकि त्योहार पर अगर आपको मेकअप भी करना है तो एसपीएफ वाली क्रीम या सनस्क्रीन लगाएं। उसके बाद मेकअप बेस या लगा सकते हैं। इससे त्वचा सुरक्षित रहेगी और लुक ग्लोइंग लगेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें