फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha Bandhan 2025 Outfit Ideas: राखी के दिन दिखना है सबसे अलग तो इन अभिनेत्रियों के लुक से लें टिप्स

Fri, 08 Aug 2025 11:02 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Raksha Bandhan 2025 Outfit Ideas: यदि आप रक्षाबंधन के दिन सबसे अलग और खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो बॉलीवुड और टीवी की कुछ अभिनेत्रियों से टिप्स लेकर तैयार हो सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
राखी के दिन दिखना है सबसे अलग तो इन अभिनेत्रियों के लुक से लें टिप्स - फोटो : instagram
Raksha Bandhan 2025 Outfit Ideas: रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम और मजबूत रिश्ते का प्रतीक होता है। ऐसे में हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को राखी का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन हर बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है, जिसके बदले में भाई अपनी बहन को उसकी रक्षा का वचन देता है।

इस दिन हर बहन बेहद खूबसूरत तरीके से तैयार होती है। वो इसके लिए कई-कई दिन पहले से ही तैयारी करना शुरू कर देती हैं। यदि आप भी इस राखी पर सबसे खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो कुछ अभिनेत्रियों के लुक्स से टिप्स लेकर तैयार हों। यहां हम आपको कुछ बेस्ट लुक्स दिखाने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
जान्हवी कपूर - फोटो : Instagram-Janhvi Kapoor
जान्हवी कपूर

कुछ हटकर पहने का मन है तो बिना सोचे जान्हवी कपूर के इस लुक से टिप्स लें। इसके लिए आपको एक स्कर्ट कैरी करनी है। ऐसी स्कर्ट के साथ फुल कवर टॉप की जगह आप क्रॉप टॉप पहनें। क्रॉप टॉप देखने में बेहद खूबसूरत लगती है। ऐसे आउटफिट के साथ बालों के साथ खुला रखने की बजाय पोनीटेल बनाएं। ऐसी पोनीटेल आपको स्पोर्टी लुक देने का काम करेगी। 
विज्ञापन

3 of 6
शनाया कपूर - फोटो : instagram
शनाया कपूर

एथनिक पहनने का मन है तो शनाया कपूर की तरह साड़ी कैरी करें। ऐसी टिश्यू फैब्रिक की साड़ी आज-कल काफी ट्रेंड में है। ऐसी साड़ी के साथ गले में चोकर पहनें और बालों में जूड़ा बनाएं। इसके साथ हाथों में चूड़ियां अगर आप पहनेंगी तो आपका लुक कमाल का लगेगा। बस ध्यान रखें कि इस साड़ी के साथ आपका मेकअप एकदम नेचुकल ही होना चाहिए। 

4 of 6
हिना खान - फोटो : इंस्टाग्राम
हिना खान

हिना खान का ये लुक उन लड़कियों के लिए परफेक्ट है, जो एथनिक नहीं पहनना चाहतीं। इसके अलावा राखी के दिन वेस्टर्न भी पहनना सही नहीं माना जाता, इसलिए आप हिना के जैसी इंडो वेस्टर्न ड्रेस भी आप इस दिन कैरी कर सकती हैं। इस तरह की स्कर्ट, टॉप और श्रग आपकी खूबसूरती को बढ़ा देगी। इसके साथ अपने बालों को कर्ल करके पोनीटेल बनाएं, ताकि आपका लुक अच्छा दिखे।
विज्ञापन

5 of 6
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम-@aslisona
सोनाक्षी सिन्हा

कुछ हैवी पहनने का मन है, तो आप सोनाक्षी सिन्हा से टिप्स लें। इस तरह का सूट ज्यादातर महिलाओं के पास होता है। ऐसे सूट लुक को दुपट्टे के साथ पूरा करें। हैवी सा नी लेंथ कुर्ता और प्लाजो आपके लुक को स्टाइलिश बनाने में मदद करेगा। इसके साथ अपने बालों को खुला रखें, ताकि आपका लुक देखने में अच्छा लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जन्नत जुबैर - फोटो : इंस्टाग्राम@jannatzubair29
जन्नत जुबैर

बहुत सी लड़कियों को साड़ी पहनने का मन होता है, लेकिन वो इसे सही से कैरी नहीं कर पातीं। ऐसे में आप जन्नत जुबैर के इस लुक से टिप्स ले सकती हैं। जन्नत ने इस लुक में प्री ड्रेप्ड साड़ी कैरी की है, जो देखने में काफई स्टाइलिश लगती है। ऐसी साड़ी को कैरी करने के लिए आपको जरा भी मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। इसके साथ अपने बालों को अलग तरह से स्टाइल करें और फिर लुक देखें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें