फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha Bandhan 2025 Mehndi Design: मेहंदी लगे हाथों से बांधें भाई की कलाई पर राखी, आज ही लगाएं ये डिजाइन

Fri, 08 Aug 2025 07:54 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Raksha Bandhan 2025 Mehndi Design: यदि आप भी राखी के त्योहार पर खूबसूरत मेहंदी लगाना चाहती हैं तो यहां उसके कुछ सुंदर विकल्प दिए जा रहे है।
विज्ञापन
1 of 7
मेहंदी - फोटो : Adobe stock
Raksha Bandhan 2025 Mehndi Design: राखी का त्योहार भाई-बहन के प्यार और रिश्ते की मिठास का प्रतीक होता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। ऐसे खास मौके पर हर लड़की चाहती है कि वह खूबसूरत दिखे, चाहे वो कपड़े हों, मेकअप या फिर हाथों में लगी मेहंदी।

मेहंदी न केवल हाथों की सुंदरता बढ़ाती है, बल्कि यह शुभता और परंपरा का भी प्रतीक मानी जाती है। राखी के दिन सजी-संवरी हथेलियों पर रची मेहंदी त्योहार की रौनक को और भी खास बना देती है।

अगर आप भी सोच रही हैं कि इस राखी पर कौन-सा मेहंदी डिज़ाइन लगाएं जो दिखने में सुंदर हो और लगाने में आसान, तो चिंता मत कीजिए। यहां हम आपके लिए कुछ बेहतरीन और ट्रेंडी मेहंदी डिज़ाइन्स के विकल्प लेकर आए हैं, जिन्हें आप घर पर ही आराम से ट्राई कर सकती हैं और इस राखी को बना सकती हैं यादगार।
विज्ञापन

2 of 7
रक्षाबंधन की मेहंदी डिजाइन - फोटो : instagram
पहली डिजाइन

इस तरह की मेहंदी डिजाइन बनाने में सरल और भरे-भरे हाथ वाली है। इसमें हथेली पर आप हैप्पी रक्षाबंधन लिखें और राखी डिजाइन से इसे कवर करें। हथेलियों पर डाॅट्स रखें। उंगलियां पर हल्की डिजाइन बनाएं, साथ ही कलाई पर भाई-बहन की आकृति बना सकते हैं। भाई के नाम की मेहंदी पर उनका नाम लिखकर इस मेहंदी डिजाइन को भाई के लिए खास बना दें।
विज्ञापन

3 of 7
रक्षाबंधन की मेहंदी डिजाइन - फोटो : instagram
दूसरी डिजाइन

रक्षाबंधन स्पेशल मेहंदी डिजाइन बनाने के लिए हथेली पर गोल आकृति बनाएं  और बीच में भाई लिखें या राखी बांधते दो हाथों की आकृति भी बना सकती हैं। इस तरह की मेहंदी को छोटे-छोटे फूलों या राखी की आकृति के साथ पूर्ण करें।

4 of 7
बहनों के लिए मेहंदी डिजाइन - फोटो : instagram
तीसरी डिजाइन

अगर आप तस्वीर वाली मेहंदी डिजाइन अपने हाथ पर रचाना चाहती हैं तो इस तस्वीर को देखकर मेहंदी डिजाइन को हथेली पर छापें। इसमें भाई-बहन की राखी बांधती आकृति बनाई गई है और इसके इर्द-गिर्द बारीक डिजाइन बनाई गई है।
विज्ञापन

5 of 7
बहनों के लिए मेहंदी डिजाइन के आइडिया - फोटो : instagram
चौथी डिजाइन

अगर आप चाहती हैं कि हर किसी की नजर आपकी हथेलियों पर टिक जाए तो रक्षाबंधन पर इस तरह की रंगोली डिजाइन को उतारें। इसके लिए हथेली पर फोटो वाले चित्र बनाएं। कमल के फूलों से उंगलियां रचें। बारीक बेल और पत्तियों की आकृति से हथेली को मेहंदी से भरें।
विज्ञापन

6 of 7
रक्षाबंधन की मेहंदी डिजाइन - फोटो : instagram
पांचवीं डिजाइन

सिर्फ फ्रंट ही नहीं हाथ के बैकसाइड की मेहंदी डिजाइन भी आकर्षक बना सकते हैं। बैक साइड में मोर की आकृति बनाएं। आधी उंगलियों पर मेहंदी सजाएं और कलाई पर मेहंदी से इस तरह की सरल डिजाइन बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रक्षाबंधन की मेहंदी डिजाइन - फोटो : instagram
छठी डिजाइन

रक्षाबंधन विशेष मेहंदी का ये डिजाइन भी काफी यूनिक और आकर्षक है। इसमें आप हथेली पर अपने भाई के लिए कोई मैसेज या डायलाॅग लिख सकते हैं। ऊंगलियों के पोर को मेहंदी से भरने की बजाए भाई का नाम लिखें। उंगलियों और आधी हथेलियों को बारीक लाइनों से भरें। इस तरह की डिजाइन आसानी से बनाई जा सकती है और रचने के बाद काफी सुंदर दिखती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें