फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trending Saree: रक्षाबंधन पर जाना है बहन के घर तो तोहफे में ले जाएं ऐसी क्लासी साड़ियां

Wed, 30 Aug 2023 09:36 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस राखी के त्योहार पर अगर आप अपनी बहन को साड़ी तोहफे में देने का सोच रहे हैं, तो इसमें हमारा ये लेख आपकी मदद करेगा। 
विज्ञापन
1 of 7
Saree - फोटो : instagram
Trending Saree: राखी का त्योहार हर भाई-बहन के लिए बेहद खास होता है। भले ही भाई-बहन साल भर लड़ते-झगड़ते रहें लेकिन इस दिन का इंतजार वो पूरा साल करते हैं। रक्षाबंधन के दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उनकी खुशहाली की कामना करती हैं। इस कामना के बदले भाई जिंदगी भर के लिए अपनी बहन को सुरक्षा का वचन देता है। कई जगहों पर इस साल आज यानी कि 30 अगस्त को राखी का त्योहार मनाया जा रहा है तो कई जगह कल 31 अगस्त को मनाया जाएगा।

रक्षाबंधन के दिन बहनें दूर-दूर से अपने भाईयों के घर राखी बांधने जाती हैं, और भाई भी अपनी बहनों के घर जाते हैं।  ऐसे में अगर आप भी अपनी बहन के घर राखी बंधवाने जा रहे हैं, लेकिन आपको ये समझ नहीं आ रहा कि बहन को तोहफे में क्या दें तो ये लेख आपके लिए है। इस लेख में हम आपको कुछ ट्रेंडिंग साड़ियों के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप अपनी बहन को तोहफे में दे सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
silk saree - फोटो : instagram
सिल्क साड़ी

सिल्क की साड़ी हर कार्यक्रम के लिए एकदम परफेक्ट मानी जाती है। अगर आप चाहें तो अपनी बहन को तोहफे में अच्छे से रंग की सिल्क की साड़ी तोहफे में दे सकते हैं। 

विज्ञापन

3 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
कांजीवरम

वैसे तो ये साड़ी भी सिल्क की तरह ही होती है, लेकिन इसका अंदाज भी काफी खूबसूरत होता है। कांजीवरम साड़ी का लुक एकदम रॉयल होता है। 

4 of 7
फ्लोरल साड़ी - फोटो : instagram/janhvikapoor

फ्लोरल और प्रिंटेड साड़ियां

आजकल के समय में फ्लोरल और ग्राफिक प्रिंट वाली साड़ियां भी आ रही हैं जो महिलाओं के बीच में चर्चा में हैं। ऐसे में आप अपनी बहन को तोहफे में ऐसी साड़ियां दे सकते हैं। 

विज्ञापन

5 of 7
ruffle saree - फोटो : instagram
रफल लेस साड़ियां

रफल से लेस साड़ियां भी महिलाओं के बीच पॉपुलर हैं। महिलाएं इसे समारोहों और पार्टियों में पहनना पसंद करती हैं। आप अपनी बहन को ऐसी साड़ी भी दे सकते हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
saree look - फोटो : instagram
सीक्विन साड़ी

अगर आपकी बहन आपसे छोटी है तो उसे सीक्विन साड़ी तोहफे में दीजिए। इसमें वो अपना ग्लैमरस अंदाज दिखा सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
bandhani saree - फोटो : instagram
बांधनी साड़ी

जो सुहागिन महिलाएं होती हैं उन्हें इस तरह से बांधनी साड़ी काफी पसंद आती है। ऐसे में आज अपनी शादीशुदा पहन को तोहफे में बांधनी साड़ी दे सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें