त्वचा का रखें खास ख्याल
- फोटो : Pixabay
रक्षाबंधन पर लड़कों के बेस्ट दिखने के लिए टिप्स
त्वचा की देखभाल
इस मौसम में धूप और प्रदूषण के कारण आपकी त्वचा खराब हो सकती है। बहने तो रक्षाबंधन से पहले पार्लर, फेशियल, स्किन केयर, घर पर ही स्क्रबिंग आदि करके त्योहार पर खास दिखने के लिए तैयारी कर लेती हैं। फिर भाई कैसे पीछे रह सकते हैं। गर्मी में अपनी खराब हो रही त्वचा को निखारने के लिए स्किन केयर टिप्स अपनाएं। भाई रक्षाबंधन से पहले त्वचा के ब्लैकहेड्स, डेड स्किन, दाने आदि को दूर करने के लिए फेस स्क्रबिंग, फेस पैक आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं। सुंदर और चमकदार त्वचा होने पर आप किसी भी तरह के आउटफिट को कैरी करके अच्छे लगेंगे।