फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fashion Tips: पार्टी के लिए होना है तैयार तो दीपिका पादुकोण के इन लुक्स से लें टिप्स

Mon, 08 Aug 2022 01:06 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका पादुकोण अक्सर ही ट्रेंड सेट करते रहती हैं। फिर वो चाहे उनकी कपड़े की च्वॉइस हो या फिर मेकअप। अपने लुक और अपीयरेंस से वो हमेशा लड़कियों को स्टाइल और फैशन के लिए इंस्पायर करती हैं। पिछले दिनों जब वो कांस फिल्म फेस्टिवल में पहुंची थीं। तो उनका हर लुक एक दूसरे से बिल्कुल अलग और परफेक्ट था। जिसमे ड्रेस, ज्वैलरी के साथ ही मेकअप भी शामिल है। अगर आप किसी नाइट पार्टी के लिए तैयार होना चाहती हैं। और किसी खास लुक की तलाश में हैं। तो दीपिका पादुकोण के इन लुक्स को रीक्रिएट करें। बेहद खूबसूरत लुक मिलेगा।
विज्ञापन

2 of 5
deepika padukone - फोटो : social media
गोल्डन आईज
गोल्डन कलर इंडियन स्किन टोन के साथ सबसे ज्यादा खूबसूरत लगता है। अगर आप किसी पार्टी के लिए तैयार हो रही हैं। तो बेझिझक गोल्डन कलर का इस्तेमाल करिए। ये आपको बिल्कुल परफेक्ट लुक देगा। दीपिका पादुकोण की तरह न्यूड लिप कलर के साथ गोल्डन आईशैडो का इस्तेमाल करें। ये सॉफ्ट लुक भी देगा और आंखों के जरिए हाईलाइट होता मेकअप दिखेगा। सबसे खास बात कि इस तरह के मेकअप को आप ट्रेडिशनल और वेस्टर्न दोनों तरह की ड्रेस के साथ मैच कर सकती हैं। ये काफी शानदार दिखेगा।
विज्ञापन

3 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : Instagram
अगर आप आंखों का मेकअप करने के मामले में कच्ची हैं तो परेशान ना हो। दीपिका पादुकोण की तरह बस बोल्ड रेड कलर की लिपस्टिक के साथ जाएं। वैसे भी शादीशुदा महिलाओं को लाल रंग पसंद आता है। तो बस आंखों पर मस्कारे की दो से तीन कोट लगाकर उसे खूबसूरत बनाएं और साथ में लाल रंग की लिपस्टिक के साथ बोल्ड लुक दें। इस तरह के मेकअप को ब्लैक कलर के आउटफिट के साथ और भी ज्यादा खूबसूरत लुक दिया जा सकता है।

4 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम
ड्रामेटिक आई
मेकअप के मामले में अगर आप एक्सपेरिमेंट करना पसंद करती हैं। तो दीपिका पादुकोण का ये लुक जरूर पसंद करती होंगी। ड्रामेटिक विंग्स और ग्राफिक डिजाइन का आईशैडो आंखो को बिल्कुल ही अलग लुक देता है। बस साथ में लिप कलर को न्यूड शेड में ही चुनें। ये लुक बेहद खूबसूरत लगेगा और भीड़ में बिल्कुल अलग बनाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ब्राउन कलर
आंखों पर आप ब्राउन कलर को भी बिल्कुल स्मार्टली इस्तेमाल कर सकते हैं। ये आपको कभी नो मेकअप लुक देने में मदद करेगा। तो वहीं अगर डार्क ब्राउन शेड के काजल और आईशै़डो के साथ इस्तेमाल करेंगी तो दीपिका पादुकोण के इस लुक को ट्राई करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें