फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राखी ने पहना ऐसा आउटफिट कि लोगों ने कर डाले आपत्तिजनक कमेंट्स 

Fri, 25 Jun 2021 03:48 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
राखी सावंत - फोटो : Insatagram- @rakhisawant2511

राखी सावंत हमेशा से ही चर्चा में रहती हैं। कभी अपने अजीबोगरीब बयानों के कारण तो कभी विचित्र वीडियो के कारण। उन्हें सुर्खियों में रहना पसंद है, फिर कारण चाहे कुछ भी हो। जब से वे बिगबॉस के घर से आई हैं. लोग उन्हें काफी पसंद भी करने लगे हैं क्योंकि वहां से उन्होंने लोगों का खूब मनोरंजन किया है। अपने निजी जीवन को लेकर भी वे चर्चा का विषय रहती हैं। वे सोशल मीडिया पर भी अक्सर सक्रिय रहती हैं। वे अपनी अलग-अलग तस्वीरें साझा करती हैं। वे अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरें ही साझा करती हैं। हाल ही में राखी ने अपनी एक लेटेस्ट तस्वीर साझा की है, जिसमें वे बोल्ड लुक में नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को देखते ही लोगों ने उनकी तस्वीर पर कमेंट्स की बाढ़ लगा दी है और इन कमेंट्स में कई सारे आपत्तिजनक कमेंट्स हैं। अगली स्लाइड्स से देखिए राखी का यह लेटेस्ट अवतार। 

विज्ञापन

2 of 5
राखी सावंत - फोटो : instagram

ऐसा है लुक 
राखी ने ब्लैक कलर का ड्रेस पहना हुआ है। ड्रेस का पैटर्न आगे से शॉर्ट और पीछे से हाई है। ड्रेस का गला बहुत गहरा है, यही कारण है कि तस्वीर पर आपत्तिजनक टिप्पणियां हो रही हैं। ड्रेस में स्ट्रीप्स दी हुई हैं। 

विज्ञापन

3 of 5
राखी सावंत - फोटो : Insatagram- @rakhisawant2511

पोज है खास
राखी का पोज कुछ इस प्रकार है कि उनका सारा आत्मविश्वास झलक रहा है। वे कुर्सी के साइड में खड़ी हैं और उनका एक पांव कुर्सी पर आगे की तरफ है। एक हाथ आगे की तरफ है और एक थाईस के पास। 

4 of 5
rakhi sawant - फोटो : social media

बाल लग रहे खूबसूरत
राखी सावंत के लंबे बाल इस तस्वीर में बहुत अच्छे लग रहे हैं। बालों में हल्का सुनहरा रंग किया हुआ है। डार्क लाल रंग की लिपस्टिक लगाई हुई है और आंखों में काजल और लाइनर है। राखी के एक्सप्रेशंस भी एकदम एटीट्यूड वाले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया

अदाएं हैं जबरदस्त
राखी ने पैरों में सिल्वर कलर के फूटवियर पहने हुए हैं। एक हाथ में कुछ अंगुठियां और चूड़ियां हैं। कानों में बड़े- बड़े ईयररिंग्स हैं। हाथ में उन्होंने सफेद रंग की नेल पॉलिश लगाई हुई है जो कि इन दिनों वाकई ट्रेंड में है। कुछ लोगों ने तो उनके इस लुक को खूब पसंद किया है, वहीं कई सारे लोग आपत्तिजनक कमेंट भी कर रहे हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें