लड़कियां सुंदर दिख सकें और स्टाइलिश दिखें इसके लिए वे कई मेकअप टिप्स अपनाती हैं। लेकिन बात अगर किसी त्योहार की हो, तो इस खास मौके पर तो वे खास मेकअप करती हैं। अब जैसे रक्षाबंधन के त्योहार को ही ले लीजिए। हर साल बहनों को इस पर्व का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस दिन बहनें अपने भाईयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और बदले में उन्हें ढेर सारे उपहार मिलते हैं। इसके अलावा इस दिन बहनों को अच्छे से तैयार होने और स्टाइलिश दिखने का मौका मिलता है। हमें यकीन है कि आपने राखी के त्योहार को लेकर लगभग सारी तैयारियां कर ली होंगी, लेकिन क्या आपने अपने मेकअप को लेकर तैयारी कर ली है? शायद नहीं, लेकिन आप निराश या उदास मत होना, क्योंकि हम आपको राखी के दिन सुंदर और स्टाइलिश दिखने के लिए कुछ मेकअप टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं और यकीन मानिए इनसे आपका लुक काफी प्यारा लग सकता है।