कोरोना वायरस महामारी लंबे समय से हमारे बीच मौजूद है और मौजूदा समय में भी इसके हाजारों केस रोजाना सामने आ रहे हैं। ऐसे में जरूरी है कि हर कोई अपनी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखे, कोविड-19 के नियमों का पालन करे आदि। वहीं, इस बीच त्योहारों का सीजन भी शुरू हो चुका है और इसी कड़ी में इस साल 22 अगस्त यानी रविवार के दिन रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा, जिसके लिए बाजार पूरी तरह सज चुके हैं और लोग इस पर्व के लिए खरीदारी करने घर से बाहर जा रहे हैं। लेकिन आपको ये तो ध्यान होगा कि कोरोना अब भी हमारे बीच मौजूद है? ऐसे में जरूरी है कि राखी की शॉपिंग पर जाते समय हम कुछ बातों का ध्यान रखकर खुद का और दूसरों का भी ध्यान रख सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आपको राखी की खरीदारी करते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, ताकि इस कोरोना काल में बिना किसी जोखिम के अच्छे से खरीदारी हो सके।