बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। बड़े पर्दे पर वे कई सुपर डुपर हिट फिल्में दे चुकी हैं और उनकी अदाकारी को फैंस काफी पसंद करते हैं। रब ने बना दी जोड़ी, पीके, सुल्तान, ऐ दिल है मुश्किल, बैंड बाजा बारात, सुई धागा जैसी नाजाने कितनी फिल्मों में अनुष्का धमाल मचा चुकी हैं। फैंस उनकी एक झलक पाने को बेकरार रहते हैं। यही नहीं, सोशल मीडिया पर अनुष्का की फोटोज और वीडियो को भी काफी प्यार मिलता है। वहीं, इन दिनों अनुष्का के अलावा उनकी बेटी वामिका भी काफी सुर्खियों में हैं। आपको बता दें कि अनुष्का को उनकी एक्टिंग के अलावा उनके फैशन सेंस के लिए भी काफी पसंद किया जाता है। लड़कियां उनके लुक को फॉलो करने से भी पीछे नहीं हटती हैं। हाल ही में अनुष्का का एक शानदार और दिल जीतने वाला लुक सामने आया है, जिसमें वे एक शानदार आउटफिट में काफी प्यारी लग रही हैं। ऐसे में हर लड़की उनकी इस ड्रेस को अपने वार्डरोब में शामिल जरूर करना चाहेगी। तो चलिए जानते हैं अनुष्का की इस ड्रेस के बारे में सबकुछ।