फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राइमा सेन ने पहनी अबतक की सबसे बोल्ड ड्रेस, लोगों ने कर दिए आपत्तिजनक कमेंट्स

Tue, 29 Jun 2021 07:34 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
राइमा सेन - फोटो : Social Media

राइमा सेन को कई सारे लोग बहुत पसंद करते हैं। वे आजकल फिल्मों में तो इतनी दिखाई नहीं दे रही हैं लेकिन इंस्टाग्राम पर वे सक्रिय रहती हैं। उन्हें बंगाली लोग ज्यादा पसंद करते हैं क्योंकि उनकी तस्वीरों पर बंगाली भाषा में खूब कमेंट्स किए हुए होते हैं। राइमा सेन ने अभी कुछ दिनों पहले ही दो ड्रेस में अलग-अलग पोज देते हुए तस्वीरें क्लिक करवाई थीं जिसके बाद ही वे ट्रोल हो गई थीं क्योंकि वे फुटवियर पहनकर किचन प्लेटफॉर्म पर बैठी हुई थीं। हालांकि राइमा अपनी तस्वीरों में लगती बहुत अच्छी हैं क्योंकि वे अलग-अलग तरह के आउटफिट्स ट्राय करती रहती हैं। हाल ही में इंस्टाग्राम पर अभिनेत्री राइमा सेन ने अपनी इतनी बोल्ड तस्वीर साझा की हैं कि कुछ फैंस तो तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो कि आपत्तिजनक कमेंट्स कर रहे हैं। अगली स्लाइड्स से देखिए राइमा सेन का यह लेटेस्ट लुक। 

विज्ञापन

2 of 5
राइमा सेन - फोटो : instagram

ऐसा है लुक 
राइमा ने काले रंग का ड्रेस पहना हुआ है। ड्रेस एकदम प्लेन है, उसपर कोई प्रिंट या डिजाइन नहीं है। आगे से ड्रेस का गला बहुत ज्यादा गहरा है। ये वी कट में बिल्कुल पेट तक जा रहा है। ड्रेस की स्लीव्स फुल हैं और लेंथ थाइस तक है। 

विज्ञापन

3 of 5
राइमा सेन - फोटो : instagram

मेकअप है लाजवाब
राइमा का मेकअप बहुत खूबसूरत लग रहा है। उनके बालों में कर्ल्स दिखाई दे रहे हैं। बालों को पीछे की तरफ किया हुआ है। उनकी बड़ी-बड़ी आंखों को खूब अच्छे से हाईलाइट कर रखा है। आंखों में आई लाइनर है और डार्क शेड की लिपस्टिक लगाई हुई है। 

4 of 5
raima sen - फोटो : instagram

लग रही हैं बंगाली मोनालिसा
राइमा सेन की इस तस्वीर को देखकर कई सारे लोग कह रहे हैं कि वे बंगाली मोनालिसा की तरह दिखाई दे रही हैं। उनकी ड्रेस को देखकर  कई लोगों ने आपत्तिजनक कमेंट्स भी किए हैं, कारण स्पष्ट है कि उन्होंने बोल्ड लुक कैरी किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
raima sen - फोटो : social media

भाव-भंगिमाएं हैं शानदार
राइमा सेन की यह तस्वीर परफेक्ट है क्योंकि उनका पोज जितना अच्छा है, भाव-भंगिमाएं भी उतनी अच्छी हैं। ड्रेस के साथ उन्होंने कोई जूलरी नहीं पहनी हुई है। अपने लुक को एकदम सोबर और क्लासी रखने की पूरी कोशिश की है। 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें