Raghav Chadha : AAP नेता राघव चड्ढा आज-कल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। दरअसल, ऐसी खबर सुनने में आ रही है राघव जल्द ही एक्ट्रेस बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा से शादी करने वाले हैं। दोनों ने एक साथ स्कूल में पढ़ाई की है। खबर ये भी है कि आज यानि की 10 अप्रैल को सगाई करने जा रहे हैं। जिस तरह से परिणीति स्टाइल के मामले में किसी से कम नहीं हैं, ठीक उसी तरह अगर आप नेता राघव की बात की जाए तो उनका अंदाज भी किसी हीरो से कम नहीं है।
राघव सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। उनके लुक्स ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर हर कोई उनकी तारीफ करता है। राघव सिर्फ भाषण ही नहीं देते बल्कि उन्होंने कुछ समय पहले लैक्मे फैशन वीक के लिए रैंप वॉक की थी। आज की खबर में हम आपको राघव के ऐसे लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिनको देखकर आप भी उनसे टिप्स ले सकते हैं।