radhika madan
- फोटो : instagram
शार्ट हेयर और प्वॉइंटेड पम्प्स में बॉस लेडी लुक में नजर आ रहीं राधिका ने ब्लेजर और वाइड लेग पैंट्स को स्टाइलिश तरीके से कैरी किया है। शाइनी सैटिन सिल्क फैब्रिक से बने क्रॉप ब्लेजर के साथ राधिका ने शर्टलेस लुक कैरी किया है। जिसका लैपल कॉलर, एस्मेट्रिक हेमलाइन और पैडेड शोल्डर इसे खास बना रहा है। वहीं इस क्रॉप ब्लेजर पर लगी बॉडी चैन इसे कंप्लीट करने के लिए काफी दिख रही है। जिसके साथ राधिका ने गोल्डन चोकर फंकी नेकपीस पहन रखा है। वहीं वाइड लेग हाई वेस्ट पैंट पूरे लुक को परफेक्ट बनाने के लिए काफी दिख रहा है। राधिका का ये कस्टम आउटफिट नीता लुला ने डिजाइन किया है। जिसके साथ वो स्टेटमेंट ज्वैलरी पहने दिख रही हैं।