फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीरा राजपूत वाली ड्रेस में दिखीं राधिका आप्टे, तस्वीरों पर फैंस कर रहे ऐसे-ऐसे कमेंट

Wed, 24 Mar 2021 05:55 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
राधिका आप्टे - फोटो : इंस्टाग्राम
राधिका आप्टे अपनी फिल्मों में एक्टिंग के साथ ही खूबसूरती की वजह से भी फैंस के दिलों में जगह बनाए हैं। हालांकि उनका फैशन सेंस ज्यादातर सिंपल ही होता है। लेकिन इन दिनों राधिका अपने लुक्स से फैंस को इंप्रेस करने में कामयाब हो रही हैं। पिछले दिनों उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर आईं थीं। जिसमे वो काफी ग्लैमरस नजर आ रही थीं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
mira rajput - फोटो : instagram
दरअसल, राधिका डिजाइनर साशा एंड किन्नी के डिजाइन किए साड़ी ड्रेस को पहने दिखीं। जिसे इन दिनों बीटाउन हसीनाओं के साथ ही शाहिद कपूर की पत्नी भी पहनें नजर आ चुकी हैं। इकत प्रिंट की इस ड्रेस की वन शोल्डर स्लीव और मिड लेंथ काफी स्टाइलिश है। वहीं इस ड्रेस पर शिल्पा शेट्टी भी प्यार लुटा चुकी हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
राधिका आप्टे - फोटो : instagram
राधिका आप्टे ने भी फोटोशूट के लिए इस ड्रेस का चुनाव किया था। जिसे वो डार्क रेड लिपस्टिक और शार्ट हेयर डू के साथ मैच किए दिखीं। वहीं वन शोल्डर और थाई हाई स्लिट डिजाइन की इस ड्रेस में राधिका की लीन बॉडी काफी अट्रैक्टिव नजर आई। राधिका की इन तस्वीरों पर फैंस भी काफी तारीफ कर रहे हैं और फायर इमोजी जमकर शेयर कर रहे हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
राधिका आप्टे - फोटो : instagram
राधिका आप्टे ज्यादातर नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज में नजर आ चुकी हैं। वहीं पिछले दिनों भी उनका रेड जंपसूट वाला लुक इंट्रेस्टिंग था। जिसे फैशन एक्सपर्ट ने काफी पसंद किया था। टॉप बन के साथ राधिका वन शोल्डर बॉडी फिटिंग जंपसूट पहने रेडी थीं। जिसके साथ डार्क रेड लिपस्टिक उनके लुक को खास बना रहा था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें