फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिल्क की साड़ी पहन कंगना ने लूट ली महफिल, जन्मदिन पर हुईं कुछ यूं तैयार

Wed, 24 Mar 2021 04:59 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत, अनुपम खेर - फोटो : Instagram
कंगना राणौत 23 मार्च को अपना जन्मदिन मनाते दिखीं। इसके साथ ही वो अपनी आने वाली फिल्म थलाइवी के प्रमोशन में पहुंची। इस दौरान उनका लुक चाहने वालों के लिए किसी ट्रीट से कम नही था। सिल्क की साड़ी पहन कंगना बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। वहीं कंगना ने अपने जन्मदिन की पार्टी भी एंज्वॉय की। 
विज्ञापन

2 of 5
कंगना राणौत - फोटो : instagram
कंगना राणौत की फिल्म थलाइवी का ट्रेलर भी जन्मदिन के दिन ही लॉन्च हुआ। वहीं इस मौके पर कंगना का लुक बिल्कुल ट्रेडिशनल था। ऑरेंज कलर की सिल्क की साड़ी जिस पर काले रंग का गोल्डन जरी का बॉर्डर बना था। वहीं इस साड़ी को कंगना ने काले रंग के ब्लाउज के साथ मैच किया था। वहीं साथ में हैवी चोकर नेकपीस और ईयररिंग्स उनके लुक में चार चांद लगा रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
कंगना राणौत - फोटो : instagram
वहीं बात करें मेकअप की तो कंगना माथे पर गोल बिंदी और गजरे के साथ रेडी थीं। वैसे कंगना अपनी फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर भी बेहद खूबसूरत लुक में पहुंची थीं। पेस्टल गुलाबी रंग की साड़ी के साथ स्लीवलेस एंब्रायडरी वाले ब्लाउज में कंगना हमेशा की तरह ही खूबसूरत नजर आ रही थीं।

4 of 5
कंगना राणौत - फोटो : instagram
डिजाइनर अनामिका खन्ना के क्रिएशन से ली गई इस साड़ी के साथ कंगना ने पर्ल का चोकर नेकपीस मैच किया था। वहीं लाइट कर्ली बालों के साथ कंगना का मिनिमम मेकअप कमाल लग रहा था। बता दें कि अपने बयानों से हमेशा विवादों में घिरी रहने वाली कंगना की फिल्म रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रणौत - फोटो : instagram/viralbhayani
बता दें कि कंगना की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'थलाइवी' का ट्रेलर रिलीज के साथ ही चर्चा का विषय बन गया है। इस फिल्म में तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता की कहानी दिखाई गई है। साथ ही ट्रेलर में कंगना काफी हद तक जयललिता की तरह नजर आ रही हैं। ये फिल्म 23 अप्रैल को सिनेमाघर में रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें