देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जब से भारत लौट कर आईं हैं अपने देसी अवतार से हर बार लोगों की तारीफें बटोर रहीं है। अपनी फिल्म स्काई इज पिंक के प्रमोशन के लिए न्यूयार्क से भारत आईं प्रियंका अभी हाल ही इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर कार्यक्रम में नजर आईं। इस कार्यक्रम में प्रियंका चोपड़ा बेहद खूबसूरत लग रहीं थी। क्रीम रंग की साड़ी मिसेज जोनास के ऊपर बेहद खूबसूरत लग रही है।