प्रियंका चोपड़ा एक ग्लोबल स्टार है और उनका स्टाइल सेंस इस बात से साफ प्रभावित नजर आता है। बोल्ड एंड ब्यूटीफल अवतार में प्रियंका चोपड़ा अक्सर नजर आ जाती हैं। गोल्डेन ग्लोब अवार्ड में पिंक कलर के गाउन में पहुंची प्रियंका चोपड़ा पति निक के साथ खूबसूरत नजर आ रही थीं। पिछले दिनों सैलून से बाहर निकलते हुए उनकी तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। जिसमें उनकी ड्रेस की चर्चा थी जो कि एक शर्ट ड्रेस थी। इस ड्रेस की कुछ बटन खुली हुई नजर आ रही थी ऐसा तस्वीरों में साफ नजर आ रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : insatgram
प्रियंका चोपड़ा की डिजाइनर ड्रेस की कीमत जरूर आपको हैरान कर सकती है। क्लासी और एलिगेंट इस ड्रेस को वर्साचे (Versace) ने डिजाइन किया है। बटन वाली इस शर्ट का फ्रंट ओपन था। काले रंग के ब्लेजर के साथ इसे पेयर किया गया है। जिसकी वजह से प्रियंका का लुक फार्मल नजर आ रहा है।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : insatgram
अक्सर ही महंगे कपड़ों में दिखने वाली प्रियंका के इस Versace ड्रेस की कीमत है करीब 1,20,000 रुपये। अपने इस महंगे कपड़ों के कारण ही नहीं प्रियंका पिछले दिनों अपनी फैशन च्वॉइस को लेकर भी लोगों के निशाने पर थीं।
4 of 5
- फोटो : insatgram
हुआ यूं कि पिछले दिनों काले रंग के पारदर्शी कपड़ों में गोल्डेन ग्लोब अवार्ड के बाद पति निक के साथ डिनर करने प्रियंका चोपड़ा पहुंची थीं। जिसमें वो Oops मोमेंट का शिकार होते-होते बचीं थीं।
इस ड्रेस को लेकर लोगों ने उनको ट्रोल करना भी शुरू कर दिया है। एक यूजर ने प्रियंका की ड्रेस पर कमेंट करते हुए लिखा- 'शादी के बाद उनकी ड्रेसिंग सेंस खराब हो गई है।'एक अन्य यूजर ने लिखा- 'उनका ड्रेसिंग सेंस मुझे पसंद है लेकिन ये ड्रेस उन पर अच्छी नहीं लग रही है।' वहीं एक अन्य ने लिखा- 'ड्रेस क्या है.. फैशन के नाम पर कुछ भी मतलब।'