सारा अली खान पिछले दिनों अपनी न्यू ईयर की छुट्टियां मनाकर लौटी हैं। जिनकी पोस्ट वो अभी भी सोशल मीडिया पर शेयर करती ही रहती हैं। मालदीव के वेकेशन की फोटोज में बिकनी में नजर आईं सारा अली की बॉडी बिल्कुल परफेक्ट नजर आ रही है।
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : social media
हांलाकि इस परफेक्ट बॉडी के पीछे उनकी मेहनत छुपी हुई है। तभी तो वो हमेशा ही अपने जिम के बाहर स्पॉट होती रहती हैं। अपने इंस्टाग्राम पर जिम का वीडियो शेयर करते हुए सारा ने दिखा दिया है कि वो जिम में जमकर पसीना बहाने से नहीं चूकती हैं।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : insatgram
सारा के जिम के बाहर स्पॉट होने के साथ ही एक चीज जो उनके साथ हमेशा नजर आती है वो है जिम बैग। सिल्वर रंग के इस हैंडबैग को सारा जिम बैग के रूप में इस्तेमाल करती हैं।
4 of 5
- फोटो : insatgram
प्यूमा कंपनी का सिल्वर टोन का प्रिंटेंड शोल्डर बैग बहुत भी फेमस है। इस बैग में एक छोटा पॉकेट और एक कंपार्टमेंट है।
प्यूमा के इस बैग की कीमत जरूर आपको हैरान कर देगी क्योंकि इसकी कीमत बहुत ही कम है। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक इस बैग की कीमत करीब 2799 रुपये है। तो अगर आपको सेलीब्रेटी जैसे स्टाइल का बैग लेना है तो ये बैग बिल्कुल परफेक्ट है।