बॉलीवुड की अदाकाराएं अपने फैशन से हमेशा ही फैंस का दिल लूटने में कामयाब रहती हैं। लेकिन कई बार इनका स्टाइल इतना बोल्ड हो जाता है कि फैंस भी इसे पचा नहीं पाते और ट्रोल कर देते हैं। हालांकि लोग क्या बोलते हैं इसकी परवाह तो इन हसीनाओं को कभी होती ही नही है। रेड कार्पेट का इवेंट हो या फिर कोई पार्टी, ये अपने किलर लुक्स से सबका ध्यान अपनी ओर खींचने में कामयाब रहती हैं। इस मामले में भले ही मलाइका अरोड़ा का नाम सबसे आगे हो लेकिन और भी बहुत सारी हीरोइनें इस लिस्ट में शामिल हैं। तो आगे की स्लाइड में देखिए ऐसी ही कुछ अदाकाराएं जिन्होंने अपना बोल्ड लुक वक्त बेवक्त दिखाया।