आजकल तो पूरी दुनिया में कोरना की महामारी का प्रकोप फैला हुआ है। ऐसे में लॉकडाउन करके स्थिति को संभालने का प्रयास किया जा रहा है और लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी जा रही है। भारत में भी लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ाने का अनुमान है। इस बीच घर बैठे सभी इस मुसीबत के दूर हो जाने की प्रार्थना कर रहे हैं। बाहर की दुनिया को मिस कर रहे हैं तो आज हम आपके लिए सितारों की दुनिया की कुछ खास जानकारी लेकर आए हैं। हमेशा स्टाइलिश कपड़ों में नजर आने वाले बॉलीवुड सितारों को देखकर आप भी सोचते होंगे न कि आखिर ये लोग शॉपिंग कहां करते होंगे। तो आज हम बताएंगे कि प्रियंका चोपड़ा से लेकर करीना कपूर, कीर्ति सेनन, रानी मुखर्जी किस जगह से शॉपिंग करती हैं।