Priyanka Chopra Ethnic Look: बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपने दमदार अभिनय और खूबसूरती के साथ हर किसी को दीवाना बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने भाई की शादी के लिए भारत आई हुई हैं। प्रियंका चोपड़ा अब एक ग्लोबल आइकन बन चुकी हैं, जिन्हें अक्सर वेस्टर्न परिधानों में देखा जाता है, हालांकि भारतीय सुंदरता का विदेश में नेतृत्व करती यह अभिनेत्री स्वदेशी परिधानों में बला की खूबसूरत लगती हैं।
भाई की सगाई हो या शादी की रस्में, प्रियंका कई मौकों पर भारतीय पारंपरिक कपड़ो में नजर आईं। उनका हर लुक काफी क्लासी लगता है। प्रियंका चोपड़ा एथनिक आउटफिट में ग्लैमरस दिखना भी बखूबी जानती हैं। ऐसे में आप भी किसी खास मौके पर एथनिक वियर पहन रही हैं तो प्रियंका चोपड़ा के लुक और स्टाइल से टिप लेकर पारंपरिक परिधान में ग्लैमरस दिख सकती हैं।