फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Outfit For Pre-Wedding Shoot: प्री-वेडिंग शूट में बिखेरना है जलवा तो ऐसे आउटफिट पहनकर दें पोज

Wed, 24 Jul 2024 09:14 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप अपने प्री वेडिंग शूट के लिए सबसे खूबसूरत आउटफिट पहनना चाहती हैं, तो उसमें ये लेख आपकी मदद करेगा। 
विज्ञापन
1 of 7
प्री-वेडिंग शूट के लिए ट्रेंडी आउटफिट - फोटो : instagram
Outfit For Pre Wedding Shoot: एक समय था जब हर कोई शादी पक्की होने के बाद शादी के लिए स्पेशल फोटोशूट कराने की प्लानिंग करता था, लेकिन आजकल प्री-वेडिंग शूट कराने का काफी ट्रेंड हैं। प्री-वेडिंग शूट लोग सगाई के बाद और शादी से पहले कराते हैं। प्री-वेडिंग शूट के दौरान होने वाले को दूल्हा और दुल्हन को एक-दूसरे के बारे में जानने का एक मौका मिल जाता है। इसके साथ ही इस शूट से वो जिंदगीभर के लिए ढेरों यादें इकट्ठा करते हैं।

यही वजह है कि हर कपल अपने प्री-वेडिंग शूट को स्पेशल बनाने की तैयारी करता है। इसके लिए वो शूट में पहने जाने वाले आउटफिट तक का चयन बहुत सोच के करते हैं। लड़कों के लिए कपड़ों का चयन करना आसान होता है, परेशानी आती है लड़कियों के सामने। अगर आप अपने प्री वेडिंग शूट के लिए सबसे खूबसूरत आउटफिट पहनना चाहती हैं, तो आइए आपको कुछ ट्रेंडी आउटफिट दिखाते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
प्री-वेडिंग शूट के लिए ट्रेंडी आउटफिट - फोटो : instagram
फ्लोर लेंथ गाउन

प्री वेडिंग के लिए इस तरह का गाउन लड़कियों को ज्यादातर पसंद आता है। ऐसे में आप भी बिना झिझके इसका चयन कर सकते हैं। इस तरह का गाउन पहनते वक्त ध्यान रखें कि आपका मेकअप लाइट ही अच्छा लगेगा। वहीं ये गाउन काफी हैवी होता है, ऐसे में इसके साथ मिनिमल ज्वेलरी ही कैरी करें। 
विज्ञापन

3 of 7
प्री-वेडिंग शूट के लिए ट्रेंडी आउटफिट - फोटो : instagram
वेल्वेट गाउन

अगर रात या फिर शाम के समय कहीं शूट करना है तो वेल्वेट फैब्रिक में ऐसा गाउन आपको खूबसूरत दिखने में मदद करेगा। शाम के लिए गाउन डार्क रंग का ही लें, ताकि आपका लुक सबसे प्यारा दिखे। इस तरह के गाउन के साथ गले में चोकर पहनें और हाथों में भी कुछ जरूर डालें। 

4 of 7
प्री-वेडिंग शूट के लिए ट्रेंडी आउटफिट - फोटो : instagram
साड़ी

बहुत सी लड़कियों को साड़ी पहनना काफी पसंद होता है। ऐसे में वो अपनी प्री वेडिंग शूट में भी साड़ी पहनकर अपना पल्लु लहरा सकती हैं। साड़ी का चयन करते वक्त ध्यान रखें कि ये ज्यादा हैवी न हो। ज्यादा हैवी साड़ी शूट में आपको परेशान कर सकती है। 
विज्ञापन

5 of 7
प्री-वेडिंग शूट के लिए ट्रेंडी आउटफिट - फोटो : instagram
शॉर्ट ड्रेस

अगर अपने प्री वेंडिग में क्यूट बार्बी लुक कैरी करना चाहती हैं तो इस तरह की शॉर्ट ड्रेस कैरी कर सकती हैं। इस तरह की ड्रेस के साथ हेयर स्टाइल भी सही से बनाएं और साथ ही ध्यान रखें कि इसके साथ हील्स ही प्यारी लगेंगी। 
विज्ञापन

6 of 7
प्री-वेडिंग शूट के लिए ट्रेंडी आउटफिट - फोटो : instagram
शिमरी गाउन

अगर कुछ चमकदार पहनने का सोच रही हैं तो इस तरह का शिमरी गाउन एक बेहतर विकल्प है। ऐसे गाउन के साथ खुले बाल ही खूबसूरत लगते हैं। आप चाहें तो ऐसे गाउन को 80वीं सही के स्टाइल में कैरी कर सकती हैं। ये लुक भी प्री वेंडिग में खूबसूरत दिखेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्री-वेडिंग शूट के लिए ट्रेंडी आउटफिट - फोटो : instagram
मैक्सी ड्रेस 

अपने प्री वेंडिग शूट में आप इस तरह की मैक्सी ड्रेस कैरी कर सकती हैं। इसके साथ फुटवियर और हेयर स्टाइल का खास ध्यान रखें। इसे कैरी करते वक्त ध्यान रखें कि इसके साथ हल्का पिंक शेड का मेकअप आपको खूबसूरत दिखने में मदद करेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें