फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pooja Hegde Traditional Look: पूजा हेगड़े के 10 देसी लुक की देखें तस्वीरें, साड़ी से लेकर सूट में दिखती हैं इतनी ग्लैमरस

Fri, 29 Apr 2022 04:31 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
पूजा हेगड़े ट्रेडिशनल लुक - फोटो : instagram/hegdepooja
Pooja Hegde Traditional Look Photos: दक्षिण भारतीय फिल्मों की चुलबुली सी दिखने वाली अभिनेत्री पूजा हेगड़े अपनी खूबसूरत और फैशन सेंस के लिए मशहूर हैं। फिल्म मोहनजोदारो से पूजा ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। वहीं हाल ही सुपरस्टार प्रभास के साथ पूजा हेगड़े फिल्म राधे श्याम में नजर आईं थीं। इस फिल्म में उनके लुक और स्टाइल की काफी तारीफ की गई। पूजा की मुस्कान और उनका स्टाइल ही फैंस को उनका दीवाना बना देता है। पूजा हेगड़े का ग्लैमरस लुक अक्सर ही देखने को मिल जाता है। गाउन से लेकर शाॅर्ट ड्रेस तक में पूजा बहुत ही खूबसूरत दिखती हैं लेकिन उनका ट्रेडिशनल आउटफिट में लुक भी कमाल लगता है। पूजा हेगड़े साड़ी से लेकर सूट और लहंगे तक में सुंदर दिखती हैं। वह पारंपरिक आउटफिट में ग्लैमर को एड करना नहीं भूलती। इसीलिए साड़ी और लहंगा में भी उनका माॅर्डन टच देखने को मिल ही जाता है। यहां पूजा हेगड़े के पारंपरिक आउटफिट लुक की कुछ तस्वीरें दी जा रही हैं। देखिए पूजा हेगड़े की साड़ी, लहंगा और सूट में ग्लैमर्स तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 10
पूजा हेगड़े ट्रेडिशनल लुक - फोटो : instagram/hegdepooja
पूजा हेगड़े कई मौकों पर साड़ी में नजर आ चुकी हैं। लेकिन उनका साड़ी लुक पारंपरिक स्टाइल से हटकर बोल्ड और ग्लैमरस होता है। यहां पूजा हेगड़े ने लाइट ग्रीन और व्हाइट कलर कॉम्बिनेशन की साड़ी पहनी है। गर्मियों के लिए पूजा की यह साड़ी एकदम परफेक्ट है। साड़ी में मिरर वर्क किया हुआ है। सफेद रंग के स्ट्रैपी ब्लाउज के साथ पूजा का लुक स्टनिंग लग रहा है।  
विज्ञापन

3 of 10
पूजा हेगड़े ट्रेडिशनल लुक - फोटो : instagram/hegdepooja
पूजा हेगड़े ने खुद को बहुत ही खूबसूरत हैवी फ्लोरल लहंगे से खुद को स्टाइल किया है। पीले और नीले रंग के कॉम्बिनेशन के इस परफेक्ट शादी सीजन लहंगा के साथ पूजा ने वी नेकलाइन ब्लाउज कैरी किया है। हैवी एम्ब्रॉयडरी वर्क और पैच वर्क वाले इस लहंगे के साथ पूजा ने मैचिंग आई कैचिंग दुपट्टा पहना है। अपने लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए पीले रंग के सनग्लासेस कैरी किए हुए हैं।  

4 of 10
पूजा हेगड़े ट्रेडिशनल लुक - फोटो : instagram/hegdepooja
इसके पहले पूजा हेगड़े बेज कलर की शीयर चिकनकारी साड़ी में भी नजर आ चुकी हैं। यह साड़ी मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन की है। इस साड़ी के साथ पूजा ने ब्रालेट पैटर्न का सफेद ब्लाउज पहना है, जिसमें गोटा वर्क किया गया है।
विज्ञापन

5 of 10
पूजा हेगड़े ट्रेडिशनल लुक - फोटो : instagram/hegdepooja
पूजा हेगड़े ने यहां नीले रंग का खूबसूरत शरारा सेट पहना है। स्लीव्सलेस कुर्ती के साथ मैचिंग शरारा सादगी के साथ ही एलिगेंट लुक दे रहा है। शरारा सेट को मैचिंग दुपट्टे के साथ कम्पलीट किया गया है। 
विज्ञापन

6 of 10
पूजा हेगड़े ट्रेडिशनल लुक - फोटो : instagram/hegdepooja
इस तस्वीर में पूजा हेगड़े ने सफेद रंग का लाइट वेट एथेनिक आउटफिट कैरी किया है। इस ड्रेस में ब्लू, पिंक और व्हाइट थ्रेड से एम्ब्रॉयडरी की गई है। सिंपल हल्के दुपट्टे में बॉर्डर पर पैच वर्क किया गया है।  
विज्ञापन

7 of 10
पूजा हेगड़े ट्रेडिशनल लुक - फोटो : instagram/hegdepooja
इस तस्वीर में देख सकते हैं कि पूजा हेगड़े ने सिंपल सी काले रंग की साड़ी पहनी है। साड़ी में ब्लैक एम्ब्रॉयडरी वर्क किया गया है। इसके साथ उन्होंने एक बार फिर साड़ी में ग्लैमर का तड़का लगाते हुए ब्लैक ब्रालेट एंब्रॉयडरी वाला ब्लाउज पहना है। इस आउटफिट में पूजा बहुत बोल्ड लग रही हैं।      

8 of 10
पूजा हेगड़े ट्रेडिशनल लुक - फोटो : instagram/hegdepooja
इस तस्वीर में पूजा ने सिंपल भूरे रंग का शरारा सेट पहना है। स्ट्रैपी शाॅर्ट कुर्ती में कढ़ाई की गई है। वहीं मैचिंग शरारा और दुपट्टे से पारंपरिक भारतीय पोशाक को कंप्लीट किया गया है। 

9 of 10
पूजा हेगड़े ट्रेडिशनल लुक - फोटो : instagram/hegdepooja
पूजा का लहंगा कलेक्शन बहुत शानदार हैं। यहां पूजा हेगड़े ने सफेद रंग का चिकनकारी लहंगा पहना है। उनका यह लहंगा सिंपल हैं लेकिन इसमें पूजा किसी परी के जैसी लग रही हैं। गर्मियों के लिहाज से इस तरह का लहंगा शादी-पार्टी के लिए बेहतर विकल्प है।
विज्ञापन

10 of 10
पूजा हेगड़े ट्रेडिशनल लुक - फोटो : instagram/hegdepooja
यहां पूजा हेगड़े ने पीले रंग की रफल साड़ी से खुद को स्टाइल किया है। मैंगो लीफ प्रिंट की इस रफल साड़ी के साथ पूजा ने सिल्वर ब्रालेट ब्लाउज पहन रखा है। ब्लाउज में मिरर वर्क किया गया है। इस आउटफिट में पूजा बहुत ग्लैमरस दिख रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें