फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Independence Day Look 2026: पीएम के लाल साफा और जैकेट ने खींचा ध्यान, 2025 के भगवा लुक को ऐसे दी मात

Sat, 15 Aug 2026 09:29 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

pm modi 15 august look: इस साल पीएम मोदी के लुक का सबसे बड़ा आकर्षण लाल टोन वाला बांधनी या टाई-डाई साफा रहा, जिसमें लंबा फॉलिंग एंड दिखाई दिया। इसके साथ उन्होंने सफेद कुर्ता-पायजामा और चॉकलेट-ब्राउन रंग की स्लीवलेस जैकेट पहनी। 

विज्ञापन
1 of 5
पीएम मोदी के 2026 लुक की खासियत - फोटो : AI
PM Modi Independence Day 2026 Outfit: स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण जितना चर्चा में रहता है, उनका पारंपरिक लुक भी उतना ही सुर्खियां बटोरता है। 15 अगस्त 2026 को देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर पर पहुंचे पीएम मोदी एक बार फिर अपने खास पारंपरिक अंदाज में नजर आए।

इस बार उनके लुक का सबसे बड़ा आकर्षण लाल टोन वाला बांधनी या टाई-डाई साफा रहा, जिसमें लंबा फॉलिंग एंड दिखाई दिया। इसके साथ उन्होंने सफेद कुर्ता-पायजामा और चॉकलेट-ब्राउन रंग की स्लीवलेस जैकेट पहनी। लुक में तिरंगे के रंगों को शामिल करने के लिए पॉकेट स्क्वायर भी खास अंदाज में नजर आए। यह अंदाज 2025 की तुलना में भगवा पगड़ी और मैचिंग जैकेट से अलग था। वहीं 2024 में पीएम मोदी ने मल्टीकलर राजस्थानी लेहरिया साफे के साथ ब्लू जैकेट चुनी थी।
 

पीएम मोदी के स्वतंत्रता दिवस लुक की सबसे खास बात

प्रधानमंत्रा नरेंद्र मोदी के हर साल के स्वतंत्रता दिवस लुक में कुछ न कुछ खास होता है। 13 वर्षों से उनके लुक में एक पैटर्न साफ दिखाई दिया है। सादगी भरा पारंपरिक आउटफिट और अलग रंग की पगड़ी या साफा। यही काॅम्बिनेशन उनके स्वतंत्रता दिवस फैशन की सिग्नेचर पहचान बन चुका है। उनकी पगड़ियों में अलग-अलग रंग, प्रिंट और क्षेत्रीय प्रभाव देखने को मिलते हैं। इससे उनका लुक केवल फैशनेबल नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति और विविधता से जुड़ा हुआ भी नजर आता है। 

विज्ञापन

2 of 5
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाल बांधनी साफा बना सबसे बड़ा हाईलाइट

  • 2026 के लुक में सबसे पहले नजर पीएम मोदी के सिर पर बंधे पारंपरिक साफे पर जाती है।
  • लाल टाई-डाई पगड़ी या रेड बांधनी साफा में लंबा पिछला सिरा दिया हुआ था।
  • उनके पिछले कई स्वतंत्रता दिवस लुक्स की तरह एक भी एक अनूठी पहचान देता है। 
  • उनकी पगड़ी सिर्फ फैशन के लिहाज से नहीं, बल्कि भारतीय पारंपरिक टेक्सटाइल और क्षेत्रीय शिल्प को सार्वजनिक मंच पर प्रदर्शित करने की पीएम मोदी की वर्षों पुरानी शैली का हिस्सा है।
विज्ञापन

3 of 5
पीएम मोदी - फोटो : PTI

सफेद कुर्ता-पायजामा ने दिया क्लीन बेस

  • साफे के बोल्ड रंग के साथ पीएम मोदी ने सफेद कुर्ता-पायजामा चुना।
  • सफेद रंग ने पूरे आउटफिट को संतुलित किया।
  • सिर पर मौजूद लाल रंग को विजुअल फोकस बना दिया।
  • 2026 के लुक में यही सबसे ज्यादा उभरकर सामने आया। 

4 of 5
पीएम मोदी - फोटो : पीटीआई

चॉकलेट-ब्राउन जैकेट से आया नया ट्विस्ट

  • पिछले साल जहां पीएम मोदी ने सैफ्रन टर्बन के साथ मैचिग भगवा या नारंगी स्लीवलेस जैकेट पहनी थीं।
  • वहीं 2026 में चाॅकलेट ब्राउन जैकेट ने लुक को ज्यादा प्राकृतिक और शालीन बनाया।
  • यह बदलाव इसलिए भी खास रहा क्योंकि 2026 में जैकेट को साफे के रंग से मैच करने के बजाय एक न्यूट्रल काॅन्ट्रास्ट तैयार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मोदी लुक - फोटो : Ai

पॉकेट स्क्वायर में दिखा तिरंगा कनेक्शन

  • पीएम मोदी के इस साल के लुक का एक और ध्यान खींचने वाला हिस्सा नारंगी, सफेद और हरे शेड्स वाले पाॅकेट स्क्वायस रहे। 
  • इससे आउटफिट में राष्ट्रीय ध्वज के रंगों का फैशन एलिमेंट की तरह जोड़ा गया।


2026 बनाम 2024, लेहरिया से बांधनी तक
 

  • 2024 में पीएम मोदी ने राजस्थानी लेहरिया साफा पहना था, जिसमें नारंगी, पीले और हरे जैसे रंगों का लेहरिया जैसा पैटर्न दिखाई दिया था। इसके साथ सफेद कुर्ता और नीला जैकेट थी। 
  • साल 2026 में इसके उलट साफा लाल टाई-डाई बांधनी में बदल गया। यानी दोनों लुक में क्षेत्रीय टेक्स्टाइल पंरपरा का जुड़ाव बरकरार रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें