PM Modi Turban Style: 15 अगस्त पर जब लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को संबोधित करते हुए भाषण देते हैं, तो उनका लुक और स्टाइल सबका ध्यान खींचता है। हर साल पीएम के आउटफिट, पगड़ी या साफा एक खास संदेश देते हैं पीएम मोदी का 15 अगस्त वाला अंदाज सिर्फ एक ड्रेस तक सीमित नहीं रहता, बल्कि उनकी पगड़ी, रंगों की पसंद और पारंपरिक पहनावे में हर साल एक अलग कहानी नजर आती है।
पिछले करीब 13 वर्षों में उनके 15 अगस्त के आउटफिट्स में कभी चटख रंगों वाली साफा-पगड़ी दिखी, तो कभी सादगी भरा पारंपरिक कुर्ता-पायजामा और जैकेट। कई बार उनकी पगड़ी के रंगों ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं। यही वजह है कि पीएम मोदी का स्वतंत्रता दिवस लुक, मोदी की पगड़ी, साफा और उनके 15 अगस्त के आउटफिट सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते हैं। आइए तस्वीरों और फैशन के नजरिए से देखें कि पिछले 10 वर्षों में पीएम मोदी का स्वतंत्रता दिवस पर स्टाइल कितना बदला।
पीएम मोदी के स्वतंत्रता दिवस लुक की सबसे खास बात क्या है?
पिछले 10 वर्षों को देखें तो एक पैटर्न साफ दिखाई देता है, सादगी भरा पारंपरिक आउटफिट और अलग रंग की पगड़ी या साफा। यही काॅम्बिनेशन उनके स्वतंत्रता दिवस फैशन की सिग्नेचर पहचान बन चुका है। उनकी पगड़ियों में अलग-अलग रंग, प्रिंट और क्षेत्रीय प्रभाव देखने को मिलते हैं। इससे उनका लुक केवल फैशनेबल नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति और विविधता से जुड़ा हुआ भी नजर आता है।