फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का फैशन: कपड़ों करें इस तरह से मिक्स एंड मैच, तभी मिलेगा स्टाइलिश लुक

Mon, 06 Jun 2022 12:35 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कियारा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम
जब भी हम किसी सेलिब्रेटी को देखते हैं। तो उसे लुक से इंप्रेस हो जाते हैं। जिसमे उनकी केवल खूबसूरती ही शामिल नहीं होती। बल्कि कपड़े और उसके पहनने के ढंग भी शामिल होते हैं। पहला इंप्रेशन कपड़े का ही होता है। अगर आप हमेशा कूल और स्टाइलिश दिखना चाहते हैं। तो जरूरी है कि कपड़ों को सही तरीके से मिक्स एंड मैच करके पहना जाए। क्योंकि प्रिंट, फैब्रिक और उनके कलर का पूरे लुक पर काफी असर पड़ता है। अगर आपने इन्हें सही तरीके से नहीं पहना तो पूरे लुक का बेकार होना तय है। तो चलिए जानें किस तरह से आप कपड़ों को मिक्स एंड मैच कर सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
कियारा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम
बैलेंस होना है जरूरी
कपड़ों को अगर आप लेयर करना चाहती हैं। फिर वो चाहे कोई जैकेट हो या फिर श्रग। इसे सही कलर कॉम्बिनेशन के साथ ही पहने। जैसे कि अगर आप पूरे मोनोक्रोम लुक में हैं। तो इसके साथ ज्यादा कंट्रास्ट कलर पहनने की बजाय आप उसी टोन का श्रग या जैकेट इस्तेमाल कर सकती हैं। ये काफी खूबसूरत दिखता है। 
विज्ञापन

3 of 5
mira rajput - फोटो : instagram
स्किन टोन का रखें ख्याल
कपड़ों का चयन करते समय अपनी स्किन टोन के हिसाब से ही रंगो को चुनना चाहिए। जैसे की अगर आप यलो टोन वाली हैं तो ग्रे, नेवी ब्लू, ग्रीन, एक्वा, एमरॉल्ड और बर्गंडी जैसे शेड्स खूबसूरत लगते हैं। वहीं अगर आप डार्कर स्किन टोन की हैं तो आप ब्राउन, कोरल, हनी, गोल्ड, एम्बर जैसे शेड्स को चुनें। ये आपको खूबसूरत लुक देने में मदद करेंगे। साथ ही इस बात का ध्यान रखें। जब भी आप इन कलर्स को मिक्स एंड मैच कर रहे हैं तो कोल़्ड और वॉर्म कलर का बैलेंस बनाएं। 

4 of 5
हिना खान का विंटर वियर - फोटो : Instagram/realhinakhan
जैसे कि ब्राइट कलर के टॉप्स या फिर कुर्ते को कभी भी ब्लैक बॉटम के साथ पेयर ना करें। ये काफी अजीब दिखेगा। इसकी बजाय ब्राइट कलर्स को हमेशा न्यूट्रल शेड के बॉटम वियर के साथ पेयर करें। ये आपको बिना किसी एक्स्ट्रा एफर्ट के ही स्टाइलिश लुक देगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sara ali khan - फोटो : social media
अगर आप प्रिंट वाले कपड़ों को चुन रही हैं। तो इस बात का ध्यान रखें कि एक जैसे प्रिंट इन दिनों को-आर्ड सेट काफी ज्यादा ट्रेंड में हैं। वो अच्छे लगते हैं। लेकिन अगर आप कंट्रास्ट लुक चाहती हैं तो दो अलग प्रिटं के कपड़ों को एक साथ मैच ना करें। साथ ही इसमे कलर का भी सही कॉम्बिनेशन बनाकर रखें। तो ही आपको स्टाइलिश लुक मिलेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें