फैशन डिजाइनर हर सीजन में अपने अनोखे आइडिया के साथ मार्केट में कुछ नया लेकर आते हैं, जिनमें कुछ हिट होते हैं तो कुछ फ्लॉप। कुछ दिनों पहले पेरिस फैशन वीक में दुनिया का सबसे छोटा हैंडबैग देखने को मिला था, जो इतना छोटा था कि किसी के कुछ काम का नहीं था। अब ब्रिटिश फैशन ब्रांड ASOS भी एक ऐसा फैशन लेकर आया है जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है।