फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fashion Tips: ट्रेडिशनल कपड़ों में दिखना है स्टाइलिश तो परिणिती चोपड़ा के ये लुक आएंगे काम

Tue, 21 Jun 2022 12:11 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
parineeti chopra - फोटो : instagram
परिणिती चोपड़ा का फैशन सेंस काफी जुदा है। अक्सर वो ऐसे कपड़ों में नजर आ जाती हैं। जिसमे ना केवल वो एलिगेंट दिखती हैं बल्कि उनका क्लासी अंदाज हर किसी का ध्यान खींच लेता है। इंस्टाग्राम पर शेयर उनकी तस्वीरों में वो ट्रेडिशनल से लेकर वेस्टर्न कपड़ो में भी काफी रीगल लुक में नजर आती हैं। फिर वो चाहे शार्ट ड्रेस में रेडी हो या फिर कलरफुल लहंगा पहनें। हर बार फैंस उनके स्टाइल से इंप्रेस हो ही जाते हैं। अगर आप एथिनिक लुक में क्लासी अंदाज चाहती हैं तो परिणिती चोपड़ा के इन लुक से आसानी से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
parineeti chopra - फोटो : instagram
इंस्टाग्राम परा साझा उनकी लेटेस्ट तस्वीरों में वो मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन से ली नीले रंग की साड़ी में रेडी हैं। जिसका स्लीवलेस और बैकलेस डिजाइन का ब्लाउज इसे ग्लैमरस बना रहा है। वहीं इस साड़ी को परिणिती चोपड़ा ने सेंटर पार्टेड हेयर और ड्रॉपलेट्स ईयररिंग्स के साथ काफी खूबसूरत बना दिया है। जिसे कोई भी लड़की आसानी से कॉपी कर सकती है। 
विज्ञापन

3 of 6
parineeti chopra - फोटो : instagram
परिणिती अक्सर ही गॉर्जियस लुक से तारीफ बटोरती हैं। खासतौर पर साड़ी में उनका क्लासी लुक हर बार पसंद आ ही जाता है। लैस वाली डिटेलिंग के ब्लाउज संग ब्लैक कलर की सा़ड़ी में उनका लुक काफी शानदार है। जिसे उन्होंने स्मोकी आईज और बड़े ऑक्सीडाइज्ड झुमकों के साथ मैच किया है। इस लुक को वेडिंग पार्टी में ट्राई कर आप भीड़ में सबसे अलग नजर आएंगी। 

4 of 6
parineeti chopra - फोटो : instagram
अगर आप ब्लाउज के साथ एक्सपेरिमेंट करना चाहती हैं तो परिणिती चोपड़ा के इस लुक को फॉलो कर सकती हैं। लाल रंग के लहंगे के साथ परिणिती चोपड़ा ने ट्यूब डिजाइन के ब्लाउज को मैच किया है। जिसके साथ दुपट्टे को रैप करने का अंदाज इसे स्टाइलिश और कंफर्टेबल बना रहा है। साथ ही मेसी लो बन और चांदबाली के साथ इसे परफेक्ट लुक दिया गया है।
विज्ञापन

स्ट्राईप साड़ी को परिणिती ने फुल स्लीव ब्लाउज के साथ मैच किया है। जिस पर गोल्डन कलर की छोटे प्रिंट की डिजाइन बनी है। वहीं मेसी पोनीटेल के साथ स्मोकी आईज और ब्राउन लिप कलर काफी खूबसूरत लग रहा है। जिसे परिणिती ने हैवी गोल्डन चांदबाली के साथ मैच किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
parineeti chopra - फोटो : instagram
परिणिती चोपड़ा के इन लुक्स को आप आसानी से कॉपी कर सकते हैं। जिसमे फुल स्लीव ब्लाउज के साथ ही स्टाइलिश हेयरस्टाइल शामिल हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें