Onam 2024: भारत एक ऐसा देश है, जहां हर राज्य का अपना अलग खानपान और अलग परंपराएं हैं। ऐसे में हर महीने किसी न किसी त्योहार की झड़ी लगती है। वर्तमान समय में केरल राज्य में ओणम का त्योहार मनाया जा रहा था, जिसका समापन आज हो जाएगा। 10 दिन तक चलने वाले इस त्योहार की पूरे दक्षिण भारत में काफी धूम रहती है।
मलयालम सौर कैलेंडर के अनुसार, ओणम फेस्टिवल चिंगम के महीने में शिरुवोनम नक्षत्र में मनाया जाता है और हिंदू कैलेंडर में इसे श्रवण नक्षत्र कहा जाता है। इस साल इसकी शुरुआत 6 सितंबर से हुई थी, और समापन आज यानी कि 15 सितंबर को हो रहा है। इस त्योहार में पुरुष और महिलाएं खास तरह से तैयार होते हैं। अगर आप भी आज त्योहार के समापन के दिन खास तरह से तैयार होना चाहती हैं, तो अपने लुक में दक्षिण भारतीय टच दें। इससे आपका लुक प्यारा दिखेगा।