फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Onam 2023: अपने लुक में देना चाहती हैं दक्षिण भारतीय टच, तो इस तरह से हों तैयार

Tue, 29 Aug 2023 10:34 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप ओणम पर दक्षिण भारत के स्टाइल में तैयार होना चाहती हैं, तो तैयार होते वक्त अपने लुक में ये बदलाव कर सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
onam 2023 - फोटो : सोशल मीडिया
Onam 2023: भारत विविधताओं का देश है। यहां हर राज्य की अपनी अलग एक पहचान है। वहां का अपना खान-पान है। कई राज्यों में त्योहार भी अलग-अलग तरीके से मनाए जाते हैं। इसी क्रम में दक्षिण भारत में ओणम के त्योहार के काफी धूम होती है।

आपको बता दें कि साउथ में मनाए जाना वाला ये ओणम पर्व 20 अगस्त से शुरू हुआ था और यह पूरे 10 दिनों तक चला। 10 दिन तक इस त्योहार की काफी धूम रहती है। मलयालम सौर कैलेंडर के अनुसार ओणम फेस्टिवल चिंगम के महीने में शिरुवोनम नक्षत्र में मनाया जाता है और हिंदू कैलेंडर में इसे श्रवण नक्षत्र कहा जाता है।

10 दिनों तक मनाए जाने वाले इस फेस्टिवल में हर एक दिन का एक अलग महत्व होता है। इन दिनों में लोग ना सिर्फ पारंपरिक पकवान बनाते हैं, बल्कि साथ में पारंपरिक स्टाइल में तैयार भी होते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस ओणम के पर्व पर अपने लुक में दक्षिण भारत का टच देना चाहती हैं तो आप अपने लुक में कुछ बदलाव कर सकती हैं।
 
विज्ञापन

2 of 6
ज्वेलरी - फोटो : instagram/tanghavri
आभूषण

दक्षिण भारत का कल्चर काफी अलग है। वहां के आभूषण काफी अलग स्टाइल के होते हैं, जिन्हें टैंपल ज्वेलरी कहा जाता है। ऐसी ज्वेलरी पर भगवानों के चित्र बने होते हैं। अगर आप ओणम पर तैयार होना चाहती हैं तो अपने लुक को पूरा करने में टैंपल ज्वेलरी जरूर शामिल करें।   
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
साड़ियां

दक्षिण भारत की साड़ियां तो पूरे विश्व में फेमस हैं। चाहे कांजीवरम साड़ी हो या फिर साउथ की पारंपरिक साड़ी, ओणम के त्योहार में इसे पहनकर आप अपना अलग और खूबसूरत अंदाज दिखा सकती हैं। 

4 of 6
गजरा स्टाइल - फोटो : instagram/weddingwireindia
गजरा

दक्षिण भारत में महिलाएं बालों में गजरा जरूर लगता हैं। ऐसे में तैयार होते वक्त बालों में गजरा जरूर लगाएं। इससे आपका लुक खूबसूरत लगेगा और हर कोई आपको देखकर आपकी तारीफ करेगा। 
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
मेकअप

वैसे तो आप चाहें तो अपने स्टाइल से मेकअप कर सकती हैं लेकिन अगर आप अपने मेकअप को साउथ इंडियन टच देना चाहती हैं तो लाल रंग की लिपस्टिक लगाते हुए बाकी मेकअप को लाइट रखें। आंखों में काजल लगाना ना भूलें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गजरा स्टाइल - फोटो : instagram/weddingwireindia
हेयर स्टाइल

ओणम के त्योहार पर आप स्टाइलिश जूड़ा या ब्रेडेड चोटी साउथ इंडियन ड्रेस या साड़ी के साथ अच्छी लगती है, इसलिए आप इस हेयरस्टाइल को फॉलो कर सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें