बॉलीवुड एक्ट्रेस फैशनेबल दिखने के लिए हमेशा ही स्टाइलिश कपड़ों का सहारा लेती हैं। ऐसे में कई बार ये ऊप्स मोमेंट का शिकार भी हो जाती हैं। हालांकि कई मौकों पर ये हसीनाएं भी खुद को बिल्कुल ही साधारण कपड़ों में रखती हैं। जिससे की फैशन के अलावा कंफर्ट को तरजीह दी जा सके। बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा भी बोल्ड और स्टाइलिश कपड़ों में अक्सर ही नजर आती हैं। फिर वो चाहे उनका कोई फोटोशूट हो या फिर किसी अवॉर्ड शो में शिरकत करनी हो। हर बार वो ग्लैमरस इमेज को ध्यान में रखकर ही कपड़ों का चुनाव करती हैं। हालांकि बड़े पर्दे पर कई बार उनका सीधी-सादी लड़की वाला अंदाज ही देखने को मिलता है। लेकिन जब भी मौका मिलता है नुसरत शार्ट्स से लेकर बॉडी फिटिंग गाउन तक में नजर आ जाती हैं। हालांकि इस बार जब नुसरत भरूचा कैमरे के लेंस में कैद हुईं तो वो काफी सिंपल लुक में तैयार थीं।