फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर ब्वॉयफ्रेंड से मिलने पहुंची जैस्मीन भसीन, बॉडी फिटिंग कपड़ों ने खींचा हर किसी का ध्यान

Thu, 03 Jun 2021 05:12 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
जैस्मीन भसीन, अली गोनी - फोटो : Insatagram- @jasminbhasin2806
बिग बॉस के घर से जैस्मीन भसीन लोगों के दिलों की धड़कन बन गई हैं। इसके साथ ही उनका एक्टर अली गोनी के साथ रिश्ता भी सार्वजनिक हो गया है। ऐसे में इस जोड़े को पसंद करने वाले सोशल मीडिया पर इनकी एक झलक के दीवाने रहते हैं। जैस्मीन भसीन वैसे तो इंस्टाग्राम पर अपनी ग्लैमरस तस्वीरों की वजह से सुर्खियों में बनी थीं। लेकिन अली गोनी के साथ उनकी तस्वीरें नजर नहीं आ रही थीं। हालांकि अब जैसली के फैन दोनों को एक साथ देख पाएंगे। दरअसल, जैस्मीन भसीन ब्वॉयफ्रेंड अली गोनी को रीसिव करने एयरपोर्ट पहुंची थीं। जहां पर उनका स्टाइलिश लुक हर किसी का ध्यान खींच रहा था। वैसे तो बता दें कि अली और जैस्मीन अपने रिश्ते को जरा भी नहीं छुपाते। यहां तक कि मौका मिलते ही वो फैंस के लिए खुलकर पोज देते हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
jasmin bhasin - फोटो : instagram fan page
ऐसा ही एक बार फिर हुआ जब लंबे समय के बाद जैस्मीन अली से मिलते ही उनके गले लग गईं। वहीं ब्वॉयफ्रेंड को एयरपोर्ट पर मिलने पहुंची जैस्मीन का काफी हॉट लुक देखने को मिला। नीले रंग के को-आर्ड सेट में जैस्मीन स्टाइलिश नजर आ रही थीं। वहीं उनका ये बॉडी फिटिंग एथलिजर उन्हें काफी हॉट बना रहा था। इस ड्रेस से जैस्मीन के कर्व्स साफ नजर आ रहे थे। 
विज्ञापन

3 of 4
jasmin bhasin - फोटो : instagram fan page
वहीं राउंड नेक और फुल स्लीव टॉप वियर की बैक पर बैकलेस डिजाइन बनी थी। जिसके साथ जैस्मीन ने लाल रंग के इनरवियर के साथ इसे काफी बोल्ड लुक दिय़ा था। वहीं इस नीले रंग के को-आर्ड सेट के साथ जैस्मीन सफेद रंग के स्नीकर पहने नजर आईं। 
विज्ञापन

4 of 4
jasmin bhasin - फोटो : instagram
जबकि सेफ्टी के लिए जैस्मीन ने सफेद रंग का मास्क और आंखों पर गॉगल्स लगा रखे थे। जिसमे से उन्हें पहचानना भी थोड़ा मुश्किल था। वहीं एयरपोर्ट पर पहुंचे अली काफी कूल लुक के साथ सफेद रंग की राउंड नेक टीशर्ट और ब्लू डेनिम रिप्ड जींस में रेडी थे। जिसमे उनका लुक काफी कूल दिख रहा था।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें