nushrat bharucha
- फोटो : instagram
नुसरत ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट में आईवरी शेड के लहंगे में पोज दिया है। जिसके साथ पहना ब्लाउज काफी बोल्ड है। स्ट्रैपी स्लीव और प्लजिंग नेकलाइन के साथ इस ब्लाउज की बैकलेस डिजाइन है। जिसके साथ नुसरत ने ए लाइन स्कर्ट को मैच किया है। जिस पर बड़े ब्लैक और ब्राउन कलर के फ्लावर बने हैं। वहीं मोटिफ्स की डिजाइन इस स्कर्ट पर काफी जंच रही है। जबकि सिल्क सैटिन फैब्रिक का ये लहंगा फैशन डिजाइनर पुनीत बालन के कलेक्शन से लिया गया है।