फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोरा फतेही के दिलकश अंदाज के फैंस हुए दीवाने, बॉडीकॉन ड्रेस में फिर नजर आएंगी

Mon, 12 Oct 2020 10:19 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
nora fatehi - फोटो : instagram
नोरा फतेही अपने ग्लैमरस लुक के लाखों दिलों की धड़कन बन गई हैं। इंडियाज बेस्ट डांसर के मंच पर उनका एक के बाद एक लुक हर किसी को लुभाने के लिए काफी था। कभी साड़ी पहन इंडियन अवतार में तो कभी गॉर्जियस गाउन में सिजलिंग लुक में नजर आईं। ऐसे में नोरा की हर तस्वीर पर फैंस की नजर रहती हैं। पिछले दिनों एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं नोरा एक बार फिर बॉडीकॉन ड्रेस में टीवी पर तहलका मचाने वाली हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
nora fatehi - फोटो : instagram
नोरा फतेही पिछले दिनो मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई थीं। जहां से लौटते समय वो शानदार कंफर्टेबल लुक में नजर आईं। हमेशा ग्लैमरस लुक में रहने वाली नोरा एयरपोर्ट पर कंफर्टेबल कपड़ों में दिखीं। कलरफुल स्ट्राईप वाली लांग स्कर्ट और राउंड नेक की सिंपल टीशर्ट में नोरा खुले बालों के साथ ब्लैक कलर के शूज पहने दिखी थीं।

 
विज्ञापन

3 of 4
nora fatehi - फोटो : instagram
वहीं नोरा फतेही टीवी पर आने के लिए एक बार गॉर्जियस लुक में नजर आईं। इंस्टाग्राम पर शेयर तस्वीरों में नोरा सफेद रंग की बॉडीकॉन शार्ट ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। वहीं इस ड्रेस में नीचे की ओर मोतियों की लड़ी से ग्लैम ऐड किया गया है। 
विज्ञापन

4 of 4
nora fatehi - फोटो : instagram
खुले बालों के साथ मिनिमम मेकअप में नोरा का लुक हमेशा की तरह ग्लैमरस नजर आ रहा है। वहीं नो एक्सेसरीज के बावजूद नोरा इस लुक में सिजलिंग नजर आ रही हैं। वहीं नोरा की इन तस्वीरों पर फैंस कमेंट कर काफी तारीफ कर रहे हैं। वहीं नोरा फतेही की इस ड्रेस की कीमत भी बेहद खास है। पर्सियन डिजाइनर की इस ड्रेस की कीमत एक वेबसाइट के मुताबिक 1,74,377 है। वहीं जिमीजू की सिल्वर फुटवियर जिसकी कीमत भी अच्छी खासी है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें