mira rajput
- फोटो : instagram
सनशाइन यलो कलर की खूबसूरत शार्ट ड्रेस में मीरा राजपूत का लुक हमेशा की तरह एलिगेंट नजर आ रहा है। वहीं मीरा की ये ड्रेस मशहूर डिजाइनर अनीता डोंगरे के ग्रासरूट कलेक्शन में से एक है। जिसमें फुल स्लीव और फ्लोरल प्रिंट बने हैं। ग्रीन, पेस्टल पिंक और सफेद रंग के फूलों से सजी इस ड्रेस पर हाथों से एंब्रायडरी की गई है। जो कि खास महिला कारीगरों के समूह 'सेवा' ने की है।