नोरा फतेही लगातार हर किसी के दिलों में अपने लिए जगह बना रही हैं। फिर वो चाहे उनका डांस हो या फिर बोल्ड स्टाइल। नोरा कहीं पर भी खुद को पीछे नहीं रहने देतीं। जहां बी टाउन हसीनाएं जॉगर्स और क्रॉप टॉप या फिर को-आर्ड सेट से ही खुद को स्टाइलिश दिखा लेती हैं। वहीं दूसरी तरफ नोरा ने ऐसा हॉट लुक एयरपोर्ट के रनवे पर दिखाया कि हर किसी का नजरें हटाना ही मुश्किल हो गया।