फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nora Fatehi: नोरा फतेही के ऑल ब्लैक लुक पर फिदा हुए फैंस, लाखों के बैग ने खींचा लोगों का ध्यान

Tue, 13 Jun 2023 02:20 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एक्ट्रेस नोरा फतेही अपने हर लुक से सुर्खियां बटोरती हैं। आज हम आपको एक्ट्रेस का ऑल ब्लैक लुक दिखाने जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
Nora Fatehi - फोटो : instagram
Nora Fatehi: अपने डांस की वजह से देश-विदेश में मशहूर नोरा फतेही आज के समय में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपने डांस से तो लोगों को अपना दीवाना बनाया ही है, साथ में वो अपने लुक्स से लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करती हैं। नोरा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन वो अपने लुक्स लोगों से शेयर करती हैं। जिन पर उनके फैंस जमकर प्यार लुटाते हैं।

हाल ही में एक्ट्रेस एक इवेंट में देखी गईं। इस इवेंट के लिए नोरा ने ऑल ब्लैक लुक कैरी किया था। एक्ट्रेस ने ब्लैक रंग का स्लिट गाउन पहना था, जिसमें वो बेहद हॉट दिख रहीं थीं। इस लुक को कंप्लीट करने के लिए एक्ट्रेस ने जो बैग कैरी किया था, उसने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको एक्ट्रेस के इसी हॉट लुक के बारे में बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Nora Fatehi - फोटो : instagram
मुंबई में की गईं स्पॉट

नोरा फतेही अक्सर किसी ना किसी इवेंट में दिख जाती हैं। बीते सोमवार को उन्हें मुंबई में स्पॉट किया गया। इस इवेंट के लिए एक्ट्रेस ने ब्लैक रंग का गाउन कैरी किया था। इस ब्लैक गाउन में उन्हें देखकर लोगों की आंखें उन्हीं पर टिक गईं। 
विज्ञापन

3 of 5
Nora Fatehi - फोटो : instagram
बैकलेस था गाउन

ये सॉटन का ब्लैक गाउन बैकलेस था। इसकी हाई स्लिट की वजह से इसका लुक काफी ज्यादा प्यारा लग रहा था। इस लुक के साथ एक्ट्रेस ने अपने मेकअप को काफी मिनिमल रखा था। न्यूड लिपस्टिक उनके इस लुक के साथ बेहद खूबसूरत दिख रही थी। एक्ट्रेस ने अपने एक हाथ में घड़ी भी पहनी थी।

4 of 5
Nora Fatehi - फोटो : instagram
बैग ने खींचा ध्यान

इस पूरे लुक के अलावा लोगों का ध्यान एक्ट्रेस के इस छोटे से बैग ने खींचा। बेहद छोटे से दिखने वाले इस पिंक रंग के बैग की कीमत लाखों रुपये है। इसकी वजह से ही एक्ट्रेस का लुक कंप्लीट हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Nora Fatehi - फोटो : instagram
इतनी थी कीमत

नोरा फतेही का ये बैग लेडी डियोर कंपनी का है। जिसकी अमेरिकन मुद्रा में कीमत USD 6,000 और भारतीय करेंसी में इसकी कीमत तकरीबन 4,94,206 रुपये बताई जा है। एक्ट्रेस का ये पूरा लुक बेहद ही प्यारा लग रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें