फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nitanshi Goel Birthday: लापता लेडीज की 'फूल' असल जिंदगी में हैं बेहद स्टाइलिश, हर लुक में लगती हैं कमाल

Wed, 12 Jun 2024 05:02 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नितांशी गोयल ने लापता लेडीज में फूल कुमारी का किरदार निभाकर मशहूर होने वाली अभिनेत्री आज अपना जन्मदिन मना रहीं हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
नितांशी गोयल - फोटो : instagram-Nitanshi Goel
Nitanshi Goel Birthday: किरण राव के निर्देशन में बनी फिल्म लापता लेडीज कुछ समय पहले ही रिलीज हुई है। इस फिल्म ने सिनेमाघरों से लेकर ओटीटी तक पर जमकर धमाल मचाया है। खासतौर पर इस फिल्म के किरदारों ने लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है।

वैसे तो फिल्म के सभी किरदारों ने सराहनीय काम किया है लेकिन लोगों का दिल जीतने में फूल कामयाब रहीं। फिल्म में फूल का किरदार नितांशी गोयल ने निभाया है। गांव की एक सीधी-साधी सी लड़की, जो अपने पति का इंतजार करती है। वो जिस तरह से अपने पति पर भरोसा दिखाती है वो सराहनीय है।

नितांशी की एक्टिंग देखकर आप उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकते। आज वो अपना 17वां जन्मदिन मना रहीं हैं। अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाली नितांशी के लुक्स भी काफी अच्छे होते हैं। वो एथनिक से लेकर वेस्टर्न आउटफिट तक में कमाल की लगती हैं। आइए आपको भी लापता लेडीज की फूल का अलग अंदाज दिखाते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
नितांशी गोयल - फोटो : instagram-Nitanshi Goel
लहंगा

इस ब्लश पिंक रंग के लहंगे में नितांशी कमाल की लग रहीं हैं। आप अगर लहंगा खरीदने का सोच रहीं हैं तो नितांशी के लुक पर एक नजर डाल सकती हैं। इसके लहंगा लुक के साथ एक्ट्रेस ने अपने बालों को खुला करके कर्ल किया हुआ है। 
विज्ञापन

3 of 7
नितांशी गोयल - फोटो : instagram-Nitanshi Goel
साड़ी

नितांशी साड़ी काफी कम पहनती हैं, लेकिन वो जब भी साड़ी में अपनी तस्वीरें साझा करती हैं, तो लोग उनपर काफी प्यार लुटाते हैं। नितांशी का साड़ी लुक लोगों को बेहद पसंद आता है। इस सिल्क की साड़ी में नितांशी काफी प्यारी लग रहीं हैं। 

4 of 7
नितांशी गोयल - फोटो : instagram-Nitanshi Goel
सूट

इस लाल रंग के सूट में नितांशी बेहद खूबसूरत दिख रहीं हैं। उनके एथनिक लुक्स काफी सिंपल लेकर बेहद ही खूबसूरत होते हैं। हमेशा की तरह नितांशी ने अपने इस लुक को बेहद सादगी के साथ पूरा किया है। अगर आप चाहें तो आप भी उनके इस लुक से टिप्स ले सकती हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
नितांशी गोयल - फोटो : instagram-Nitanshi Goel
क्रॉप टॉप- स्कर्ट

लहंगे के साथ-साथ नितांशी पर क्रॉप टॉप- स्कर्ट भी काफी जचता है। इस लैवेंडर कलर की स्कर्ट और ब्लू रंग की टॉप में वो काफी क्यूट दिख रहीं हैं। अगर आप चाहें तो नितांशी के इस लुक से टिप्स लेकर अपना आउटफिट तैयार करा सकती हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
नितांशी गोयल - फोटो : instagram-Nitanshi Goel
फॉर्मल

नितांशी का ये फॉर्मल लुक काफी स्टाइलिश लग रहा है। इस लुक को पूरा करने के लिए नितांशी ने खूबसूरत सी स्लीवलेस टॉप कैरी की है। इसके साथ ही उन्होंने पैंट कैरी की है, जिस वजह से उनका लुक काफी क्लासी लग रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
नितांशी गोयल - फोटो : instagram-Nitanshi Goel
ऑफ शोल्डर ड्रेस

नितांशी अक्सर वेस्टर्न ड्रेस पहनकर अपनी तस्वीरें साझा करती हैं। उनके ऊपर इस तरह की ऑफ शोल्डर ड्रेस भी काफी खूबसूरत लगती है। वो इस ड्रेस में बेहद प्यारी लग रहीं हैं। इसके अलावा उन्हें स्कर्ट और टॉप पहनना भी काफी पसंद है, जो उनके लुक में चार चांद लगाता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें