एशिया के सबसे अमीर परिवार के रूप में जाना जाने वाला अंबानी परिवार हमेशा सुर्खियों में रहता है। वहीं नीता अंबानी अपने काम और चैरिटी के साथ ही स्टाइल के लिए भी काफी तारीफ पाती हैं। फार्मल लुक हो या घर की कोई पूजा, हर बार उनके लुक को देख हर उम्र की लड़कियां फैशन टिप्स लेती दिखती हैं। यहां तक कि इस उम्र में भी वो अपनी बेटी ईशा से कम स्टाइलिश नहीं दिखती हैं। लेकिन इस बार उनकी दुल्हन बनीं तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें नीता अंबानी दुल्हन के लिबास में और मुकेश अंबानी दुल्हन बनें दिख रहे हैं।