फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हन बनीं नीता अंबानी लग रहीं बेहद खूबसूरत, देखिए मुकेश अंबानी की शादी की अनदेखी तस्वीर

Thu, 28 May 2020 05:17 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
- फोटो : amar ujala
एशिया के सबसे अमीर परिवार के रूप में जाना जाने वाला अंबानी परिवार हमेशा सुर्खियों में रहता है। वहीं नीता अंबानी अपने काम और चैरिटी के साथ ही स्टाइल के लिए भी काफी तारीफ पाती हैं। फार्मल लुक हो या घर की कोई पूजा, हर बार उनके लुक को देख हर उम्र की लड़कियां फैशन टिप्स लेती दिखती हैं। यहां तक कि इस उम्र में भी वो अपनी बेटी ईशा से कम स्टाइलिश नहीं दिखती हैं। लेकिन इस बार उनकी दुल्हन बनीं तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें नीता अंबानी दुल्हन के लिबास में और मुकेश अंबानी दुल्हन बनें दिख रहे हैं।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
nita ambani wedding - फोटो : instagram
बता दें कि दुल्हन बनीं इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में नीता बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। आंखों पर काजल और गहरे रंग की लिपस्टिक के साथ माथे पर प्लेन बिंदी नीता अंबानी के लुक में चार चांद लगा रही है। वहीं बात करें ज्वैलरी की तो नीता अंबानी ने मांगटीका के साथ ही हाथों में चूड़िया पहनी है। साथ ही गले में वरमाला डाले हुए उन्होंने हाथों से पूजा के कलश को सहारा दिया हुआ है। जिसे मुकेश अंबानी अपने हाथों में पकड़े हैं।


 
विज्ञापन

3 of 4
- फोटो : instagram
नीता अंबानी ने दुल्हन के रूप में जो लिबास पहना है उसमें बांधनी वर्क का काम है वहीं सिर पर रखी चुनरी का बॉर्डर जरी के काम का नजर आ रहा है। वैसे बता दें कि नीता अंबानी की इसी बांधनी वर्क की चुनरी को बेटी ईशा अंबानी ने अपनी शादी में कंधे पर डाला था। लाल रंग की ये चुनरी मां नीता अंबानी की शादी की है।

 
विज्ञापन

4 of 4
- फोटो : instagram
बेटी ईशा अंबानी ने अपनी शादी में डिजाइनर अबु जानी और संदीप खोसला का डिजाइन किया गोल्डन और बीज रंग का लहंगा पहना था। जिसे खास बनाने के लिए ईशा ने अपनी मां की चुनरी कंधे पर डाली थी। ईशा अंबानी की तस्वीरों को देख कर पता चलता है कि मां नीता अंबानी ने अपनी शादी में लाल रंग का शादी का जोड़ा पहन रखा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें